क्रिकेट

राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी बन सकता है दो बार का वर्ल्ड चैंपियन, बीसीसीआई ने किया अप्रोच

बीसीसीआई गौतम गंभीर को भारतीय टीम के नए हेड कोच की रेस में शाामिल करना चाहता है। इस दिन गंभीर और बोर्ड के अधिकारियों के बीच इस मसले पर बैठक होनी है।

Image

गौतम गंभीर और चंद्रकांत पंडित(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई को है टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश
  • गौतम गंभीर को बीसीसीआई करने जा रहा है अप्रोच
  • इस दिन हो सकती है बोर्ड और गंभीर के बीच इस संबंध में मीटिंग

बीसीसीआई टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी की तलाश में जुट गया है। साढ़े तीन साल के कार्यकाल के लिए इच्छुक कोचों से बीसीसीआई ने आवेदन भी मांगे हैं। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स को मेंटोर के रूप में आईपीएल 2024 के प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाम पर भी बीसीसीआई गंभीरता से विचार कर रहा है।

27 मई को बोर्ड और गंभीर के बीच होगी चर्चा

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर से राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी बनने के बारे में चर्चा करने जा रहा है। इस बारे में बोर्ड और गंभीर के बीच बैठक 27 मई को हो सकती है। 26 मई को आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद ही गंभीर फुर्सत में होंगे और बीसीसीआई के सामने टीम इंडिया के हेड कोच बनने या नहीं बनाने के बारे में अपनी राय रखेंगे।

ये दिग्गज चल रहे हैं सबसे आगे

हालांकि टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने के लिए कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। सीएसके के मौजूदा कोच स्टीफेन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग, एनसीए के मौजूदा निदेशक वीवीएस लक्ष्मण के नाम कोच की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। ऐसे में गंभीर की एंट्री सारे समीकरण बदलने वाली साबित हो सकती है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article