बीसीसीआई को अपना नया चीफ सेलेक्टर मिल गया है। 4 जुलाई को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुन लिया गया। वह चेतन शर्मा का स्थान लेंगे जिन्हें बीते फरवरी माह में अपना पद स्टिंग ऑपरेशन के कारण छोड़ना पड़ा था। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े अगरकर के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी सैलेरी में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
क्रिकबज के एक रिपोर्ट के अनुसार अजीत अगरकर इस पद के लिए इंटरेस्टेड इसलिए नहीं थे, क्योंकि इसकी सैलेरी कम थी। चीफ सेलेक्टर को पहले सालाना 1 करोड़ दिया जाता था। लेकिन अब बीसीसीआई की तरफ से चीफ सेलेक्टर की सैलेरी को सालाना 3 करोड़ करने की बात कही जा रही है। इसके अलावा अन्य सेलेक्टर्स की सैलेरी भी बढ़ाई जा सकती है, जो फिलहाल सालाना 90 लाख रुपये है।
रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई एक कम उम्र के चीफ सेलेक्टर की तलाश में था और अगरकर इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। उन्हें बतौर चीफ सेलेक्टर काम करने का भी अनुभव है। वह इससे पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में सेवाएं दे चुके हैं। अगरकर टी20 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में टीम इंडिया में खास तौर से टी20 टीम में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश: 58, 288 और 3 विकेट हैं।
अगरकर एंड टीम का पहला असानइमेंट
अजीत अगरक एंड टीम के पहले असाइनमेंट की बात करें तो वे वेस्टइंजीड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम चुनेंगे। इसके बाद टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी और फिर महत्वपूर्ण एशिया कप भी खेला जाना है।
