क्रिकेट

IPL 2026 का शेड्यूल कब होगा जारी, BCCI सेक्रेटरी ने कर दिया ऐलान

IPL 2026 Schedule: BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने यह भी बताया है कि शुरुआत में IPL 2026 के पहले 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी होगा। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई 12 मार्च तक IPL 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहा है।

Image

आईपीएल का शेड्यूल (फोटो साभार- IPL)

IPL 2026 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद भारत के क्रिकेट प्रेमी IPL 2026 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह खबर पहले ही आ चुकी है कि IPL का 19वां एडिशन 28 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगा। हालांकि, अभी तक मैचों का शेड्यूल सामने नहीं आया है। अब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानि BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बता दिया है कि IPL का शेड्यूल कब जारी होगा।

पहले 20 दिनों का ही शेड्यूल होगा जारी

इसके साथ ही देवजीत सैकिया ने यह भी बताया है कि शुरुआत में IPL 2026 के पहले 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी होगा। उन्होंने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में बताया कि IPL 2026 के पहले 20 दिन का शेड्यूल 12 मार्च तक जारी होगा। देवजीत सैकिया ने बताया कि 'बीसीसीआई 12 मार्च तक IPL 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहा है। फिलहाल, पहले 20 दिनों का ही IPL शेड्यूल जारी होगा।' बता दें कि IPL का 19वां सीजन 18वें सीजन के मुकाबले दो दिन देरी से शुरू होगा।

31 मई को खेला जाएगा फाइनल

जहां ओपनिंग मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले जाने की संभावना है। वहीं प्लेऑफ मुकाबले की शुरुआत 26 मई से होगी। पहला क्वालीफायर जहां बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर क्रमश: अहमदाबाद और रायपुर में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

शेड्यूल से पहले ही टीमों ने शुरू की तैयारी

भले ही अभी IPL 2026 का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दूसरी तरफ IPL की तकरीबन सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर में अपनी ट्रेनिंग शुरू की है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में छोटा तैयारी कैंप लगाया था। पंजाब किंग्स ने फरवरी की शुरुआत में ही अबू धाबी में ट्रेनिंग की थी। वह इन दिनों धर्मशाला में एक प्रैक्टिस कैंप भी चला रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 1 मार्च से अपना प्रैक्टिस कैंप शुरू किया है। मुंबई इंडियंस ने भी IPL 2026 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article