क्रिकेट

गौतम गंभीर नहीं, लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच; BCCI की रिव्यू मीटिंग में लिया गया फैसला

VVS लक्ष्मण आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में भारत की पुरुष टीम को कोचिंग देंगे। गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज़ के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे और तिलक वर्मा उनके डिप्टी होंगे।

Image

लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वीवीएस लक्ष्मण को आगामी जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण के अलावा बल्लेबाजी कोच रिषिकेश कानिटकर और गेंदबाजी कोच सुनील जोशी सहयोगी स्टाफ में होंगे। बीसीसीआई ने गुरुवार को हुई रिव्यू मीटिंग यह फैसला लिया है। इन इवेंट्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है।

बीसीसीआई ने मुंबई स्थिति हेडक्वार्टर पर रिव्यू मीटिंग की। इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी में से एक था VVS लक्ष्मण को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम का हेड कोच बनाना। वह इंडिया टी20 टीम के साथ जापान जाएंगे। वहीं, गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के लिए टीम के हेड कोच के रूप में जुड़ेंगे।

पहले भी संभाल चुके हैं हेड कोच की जिम्मेदारी

लक्ष्मण इससे पहले भी 2024 में जिम्बाब्वे में कोचिंग स्टाफ की कमान संभाल चुके हैं, जब शुभमन गिल कप्तान थे। वह हांगझोउ एशियाई खेलों में भी भारत के मुख्य कोच थे, जब राहुल द्रविड़ सीनियर टीम के साथ वनडे विश्व कप में थे। फिलहाल, वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीई के बेंगलुरु स्थिति सेंट्रर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख के रूप में अपने सेवाएं दे रहे हैं।

28 सितंबर को भारत का पहला मुकाबला

एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक होगा। जबकि मेंस टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। भारत रैंकिंग के आधार पर क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेलेगा। मेंस टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम यानी अफगानिस्तान, नेपाल या जापान के खिलाफ खेलेगी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम-

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article