क्रिकेट

बीसीसीआई ने खोला पेरिस ओलंपिक के लिए अपना खजाना, किया IOA को करोड़ों का राशि देने का ऐलान

बीसीसीआई ने पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय दल के लिए अपना खजाना खोलकर करोड़ों का राशि देने का ऐलान किया है। जानिए बीसीसीआई से आईएओ को मिलेगी कितनी राशि?

Image

जय शाह

KEY HIGHLIGHTS
  • बीसीसीआई ने खोला पेरिस ओलंपिक के लिए अपना खजाना
  • जय शाह ने किया 8.5 करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान
  • पिछली बार भी बीसीसीआई ने दी थी बड़ी राशि

मुंबई: बीसीसीआई ने भारत में क्रिकेट से इतर अन्य खेलों के विकास में योदगान के अपने वादे को एक बार फिर निभाया है। पेरिस ओलंपिक के लिए बीसीसीआई ने अपना खजाना खोलते हुए 8.5 करोड़ की राशि भारतीय ओलंपिक संघ को देने का ऐलान किया है। इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने किया।

जय शाह ने ट्वीट करके कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं। हमारी ओर से पूरे दल को शुभकामनाएं। आप भारत को गौरवान्वित करें!जय हिंद!

पिछली बार दिए थे 10 करोड़

बीसीसीआई ने 2020 के ओलंपिक खेलों के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की थी। इसमें 2.5 करोड़ रुपये लिक्विड फंड के तौर पर और साढ़े सात करोड़ रुपये कैंपेन के लिए जारी किए थे। ऐसे में तीन साल बाद साढ़े आठ करोड़ रुपये बीसीसीआई ने आईएओ को देने का ऐलान किया है।

पेरिस ओलंपिक में 117 भारतीय खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

भारतीय दल में इस बार 117 खिलाड़ी शामिल हैं जो 16 खेलों में अपना दम दिखाएंगे। पिछली बार गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के नेतृत्व वाले दल से देश को ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने का आस है। ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैग बियरर शरथ कमल और पीवी सिंधू होंगे। पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को होगा और 11 अगस्त को इसका समापन होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article