क्रिकेट

बीसीसीआई ने पोस्ट किया स्पेशल वीडियो, रोहित-कोहली ने कुछ इस अंदाज में खोला ट्रॉफी बॉक्स

BCCI post special video: तूफान के कारण बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया गुरुवार की सुबह नई दिल्ली पहुंची। इस दौरान बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

Image

ट्रॉफी के साथ विराट कोहली। (फोटो- BCCI Screengrab Twitter)

Photo : Twitter

BCCI post special video: वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद पांच दिन बाद टीम इंडिया अपने वतन लौट आई है। बारबाडोस में तूफानी बेरिल के कारण टीम इंडिया वहां फंस गई थी। स्थिति ठीक होने के बाद खिलाड़ियों को स्पेशल फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया है। गुरुवार की सुबह टीम इंडिया की स्पेशल फ्लाइट नई दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के लैंड करने के कुछ मिनट बाद ही बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिषभ पंत, हार्दिक पंड्या सहित अन्य खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का बॉक्स ओपन करते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली एयरपोर्ट से निकले के बाद टीम इंडिया आईटीसी मौर्या होटल पहुंच चुकी हैं। टीम के खिलाड़ी वहां ठहरेंगे। इसके बाद भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचेगी। उसके बाद मुम्बई के लिए रवाना होगी, जहां एक भव्य समारोह किया जाएगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article