क्रिकेट

Rishabh Pant Injury Update: बीसीसीआई ने जारी किया ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट, मैच में आगे खेलेंगे या नहीं?

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए घायल होने वाले ऋषभ पंत की चोट पर खेल खत्म होने के बाद अपडेट जारी किया है और बताया है कि उनकी चोट का हाल कैसा है? क्या वो मैनचेस्टर टेस्ट के बाकी बचे 4 दिन खेलते नजर आएंगे?

Image

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच तीसरी टी20 मेैच के दौरान चोटिल पंत( फोटो क्रेडिट AP)

Photo : AP

Rishabh Pant Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन चायकाल के बाद टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाज करते हुए चोटिल हो गए। पारी के 68वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे थे, पिच पर पैर जमा चुके ऋषभ पंत ने उनकी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की नाकाम कोशिश की और गेंद सीधे जाकर उनके दाहिने पर की छोटी उंगली पर जा लगी। गेंद जैसे ही लगी पंत दर्द से कराहने लगे और उनकी मदद के लिए भारत की मेडिकल टीम और फीजियो मैदान पर जा पहुंचे और पंत की चोट की मुआयना किया।

गेंद लगते ही आई पैर में सूजन, उठा पाना भी है मुश्किल

चोट इतनी गंभीर थी कि पंत अपना पैर जमीन पर नहीं रख पा रहे थे। इसी दौरान उंगली से खून भी निकल आया और सूजन भी पैर में आ गई। पंत के चेहरे पर चोट का दर्द साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा था। फीजियो और मेडिकल टीम की मदद के बाद भी दर्द नहीं खत्म हुआ और पंत चलने में नाकाम रहे तो उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। पंत को मैदान से बाहर सहारा लेकर जाने में भी दिक्कत हो रही थी ऐसे में ग्राउंड पर उपलब्ध मेडिकल कार्ट की मदद से उन्हें मेडिकल रूम तक ले जाया गया। पंत जब मैदान से बाहर गए वो 37 (48) रन बनाकर नाबाद थे और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 212 रन था।

पंत को ले जाया गया है अस्पताल

दिन का खेल खत्म होने के बाद पंत की चोट पर बयान जारी करते हुए कहा, ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्कैन के लिए स्टेडियम से अस्पताल ले जाया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट की प्रगति पर नजर बनाए हुए है। खबर लिखे जाने तक पंत की चोट के स्कैन की रिपोर्ट बीसीसीआई ने साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि पैर में फ्रैक्टर हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो पंत इस मैच में नहीं खेल पाएंगे और ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा।

लगता है नहीं खेल पाएंगे पंत: वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि पंत का मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका होगा। बल्लेबाजी में इसका बहुत असर पड़ेगा। पंत की जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें उनके बदले बैटिंग करने का मौका भी नहीं मिलेगा। वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपने बयान में ऋषभ पंत की चोट के बारे में कहा, अगर पंत चोट की वजह से बाहर हो जाते हैं तो ये टीम के लिए बड़ा झटका साबित होगा। हालांकि पंत की चोट पर फिलहाल कोई अपडेट उपलब्ध नहीं है। पंत गुरुवार को बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं ये यक्ष प्रश्न प्रशंसकों और टीम मैनेजमेंट दोनों सामने खड़ा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article