क्रिकेट

Shreyas Iyer Injury Update: अय्यर की इंजरी को लेकर BCCI ने दी बड़ी जानकारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Sep 12, 2023, 02:07 PM IST

Shreyas Iyer Injury Update: बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर अय्यर के इंजरी के बारे में लिखा है कि वह अब पहले से ठीक हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-BCCI)

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ इंजरी के कारण टीम के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले श्रेयस अय्यर को लेकर बीसीसीआई ने बड़ी जानकारी साझा की है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा है 'श्रेयस अय्यर अब पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। उन्हें बीसीसीआई के मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है और वह टीम के साथ स्टेडियम नहीं जाएंगे। इसका मतलब है कि वह श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

इससे पहले एशिया कप के लीग मैच में वह पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 9 गेंद पर 14 रन की छोटी लेकिन प्रभावी पारी खेली थी। अय्यर ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए थे। हालांकि, नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

केएल राहुल ने किया था रिप्लेस

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच से ठीक पहले उन्हें पीठ में समस्या के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा और उनके स्थान पर इंजरी से लौटे केएल राहुल को मौका मिला। राहुल ने दोनों हाथों से इस मौके को अपनाया और पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर का छठा शतक जड़ दिया। उन्होंने 106 गेंद पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। उच्चतम स्कोर के मामले में उन्होंने अपने 111 रन के स्कोर की बराबरी कर ली। टीम इंडिया सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में 15 सितंबर को खेलेगी जबकि एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article