क्रिकेट

IPL के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मुंबई के होटल में मौत, BCCI ने जताया गहरा दुख

IPL 2026: बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि इयान विलियम्स एक डेडिकेटेड ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे। वह हमारे ब्रॉडकास्ट ऑपरेशन्स का एक ज़रूरी हिस्सा थे। हमारी दुआएं उनके परिवार और घर पर उनके दोस्तों के साथ हैं। IPL इस बहुत मुश्किल समय में मिस्टर लैंगफोर्ड के परिवार को हर जरूरी सपोर्ट और मदद देने के लिए कमिटेड है।

Image

ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के निधन पर बीसीसीआई ने जताया शोक

IPL 2026: मुंबई के एक होटल में IPL गवर्निंग काउंसिल और इससे जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स मिस्टर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के मुंबई के एक होटल में निधन पर बीसीसीआई ने गहरा दुख जताया है। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा 'इयान विलियम्स एक डेडिकेटेड ब्रॉडकास्ट इंजीनियर थे। वह हमारे ब्रॉडकास्ट ऑपरेशन्स का एक ज़रूरी हिस्सा थे। हमारी दुआएं उनके परिवार और घर पर उनके दोस्तों के साथ हैं। IPL इस बहुत मुश्किल समय में मिस्टर लैंगफोर्ड के परिवार को हर जरूरी सपोर्ट और मदद देने के लिए कमिटेड है। IPL के ठीक से चलने में शामिल हर सदस्य की हेल्थ, सेफ्टी और पूरी सिक्योरिटी बीसीसीआई के लिए सबसे जरूरी है।'

IPL के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत

इयान विलियम्स लैंगफोर्ड को मुंबई के एक होटल के कमरे में बेहोश पाया गया था। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सकता और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 76 वर्षीय जान विलियम लैंगफोर्ड बीसीसीआई (BCCI) के साथ IPL 2026 मैचों के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।

मुंबई के होटल में ठहरे थे लैंगफोर्ड

पुलिस के अनुसार, लैंगफोर्ड पिछले कुछ दिनों से साउथ मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे। मुंबई में वे आईपीएल मैच कवरेज से जुड़े काम में लगे हुए थे। 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वे होटल में अपने कमरे में लौटे थे। 30 मार्च को उन्हें रिसेप्शन से कॉल किया गया। लेकिन रूम से कोई जवाब नहीं मिला। जब होटल स्टाफ उनके कमरे तक पहुंचा, तो अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला और न ही कोई प्रतिक्रिया मिली। जिसके बाद होटल स्टाफ मास्टर की के जरिए कमरे का गेट खोला। लेकिन अंदर लैंगफौर्ड को बेहोशी की हालत में पाया। उन्हें तुरंत बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। जिसके बाद पुलिस इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article