क्रिकेट

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने किया केंद्रीय अनुबंध लिस्ट का ऐलान, चार खिलाड़ी A+ ग्रेड में, दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

BCCI Central Contract List Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिरकार नई केंद्रीय अनुबंध सूची का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2025 के बीच में किए गए इस ऐलान पर सभी की नजरें थीं। इस ताजा कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में कौन खिलाड़ी टॉप ग्रेड में है और किसको कितनी सैलरी मिलेगी यहां सब कुछ जानिए।

Image

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट घोषित

BCCI Central Contract List: बीसीसीआई ने आखिरकार अपनी वार्षिक केंद्रीय अनुबंध सूची का ऐलान कर दिया है। इस बार इस सूची में चार खिलाड़ियों को A+ ग्रेड में जगह मिली है जिसमें दिलचस्प रूप से विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम भी शामिल है। वहीं, कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से कुछ समय पहले बाहर किए गए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की भी वापसी हो गई है। आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी को किस ग्रेड में जगह दी गई है।

ग्रेड: A+

1.रोहित शर्मा
2.विराट कोहली
3.जसप्रीत बुमराह
4.रविंद्र जडेजा

ग्रेड- A

5.मोहम्मद सिराज
6.केएल राहुल
7.शुभमन गिल
8.हार्दिक पांड्या
9.मोहम्मद शमी
10.ऋषभ पंत

ग्रेड: B

11.सूर्यकुमार यादव
12.कुलदीप यादव
13.अक्षर पटेल
14.यशस्वी जायसवाल
15.श्रेयस अय्यर

ग्रेड: C

16.रिंकू सिंह
17.तिलक वर्मा
18.रुतुराज गायकवाड़
19.शिवम दुबे
20.रवि बिश्नोई
21.वॉशिंगटन सुंदर
22.मुकेश कुमार
23.संजू सैमसन
24.अर्शदीप सिंह
25.प्रसिद्ध कृष्णा
26.रजत पाटीदार
27.ध्रुव जुरेल
28.सरफराज खान
29.नीतीश कुमार रेड्डी
30.ईशान किशन
31.अभिषेक शर्मा
32.आकाश दीप
33.वरुण चक्रवर्ती
34.हर्षित राणा

ग्रेड के हिसाब से वार्षिक सैलरी (पिछले साल के आधार पर)

ग्रेड ए+: 7 करोड़ प्रति वर्ष

ग्रेड ए: 5 करोड़ प्रति वर्ष

ग्रेड बी: 3 करोड़ प्रति वर्ष

ग्रेड सी: 1 करोड़ प्रति वर्ष

मैच फीस (Match Fees)

टेस्ट: ₹15 लाख प्रति मैच

वनडे: ₹6 लाख प्रति मैच

T20I: ₹3 लाख प्रति मैच

फिलहाल इस साल सैलरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसमें बदलाव भी मुमकिन है। वहीं, बीसीसीआई ने ईशान किशन से बातचीत की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने व्यवहार संबंधी मुद्दों पर काम करेंगे। नतीजतन, भले ही बीसीसीआई ईशान को एक और साल के लिए केंद्रीय अनुबंध न देने के अपने रुख पर अड़ा हुआ था - लेकिन उन्हें दूसरा मौका देने के लिए सी श्रेणी में शामिल किया गया है। वहीं, यहां चौंकाने वाली बात ये रही कि भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को बी ग्रेड में रखा गया है जबकि हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सिराज और केएल राहुल को A ग्रेड में जगह दी गई है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article