BCCI Announce Player Annual Contract 2024 List: बीसीसीआई ने साल 2023-24 के लिए अपनी नई सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए प्लस सूची में जगह मिली है। इस साल ए प्लस ग्रेड में किसी खिलाड़ी को नहीं जोड़ा गया है। चोट से जूझ रहे ऋषभ पंत साल भर से टीम से दूर रहने के बावजूद कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के लिए है।
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट का बनाया नया नियम
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट का एक नया नियम बनाया है। जिसके मुताबित तीन टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी की स्वत: ग्रेड सी लिस्ट में एंट्री हो जाएगी। इस लिहाज से ध्रुव जुरेल और सरफराज खान जो कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 2 टेस्ट खेल चुके हैं। उनकी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद ग्रेड सी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एंट्री हो जाएगी।
बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट खेलना किया अनिवार्य
बीसीसीआई ने सिफारिश की है कि जो खिलाड़ी केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल हैं उनके लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर वो राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना जरूरी होगा।
चयन समिति ने एक फॉस्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट आकाशदीप, विजयकुमाप व्यसाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वत कावेरप्पा को देने की सिफारिश की है।
प्लेयर्स को मिलेगी इतनी सालाना राशि
ग्रेड ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये सालाना दिए जाते हैं। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में नियमित तौर पर खेलते हैं। ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 5 करोड़, ग्रेड बी के प्लेयर्स को सालाना 3 करोड़ और ग्रेड सी के प्लेयर्स को सालाना 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। सालाना कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक 2023-24 के लिए बीसीसीआई ने किसी राशि में संशोधन नहीं किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी सालाना कॉन्ट्रैक्ट सूची में राशि का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
बीसीसीआई की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट(BCCI Annual Contract List 2024)
ग्रेड ए+ (4 ): रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रित बुमरा और रवीन्द्र जडेजा।ग्रेड ए (6):आर अश्विन, मोहम्मद शमी,मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
ग्रेड बी (5): सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।
ग्रेड सी (15): रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।
