क्रिकेट

IND vs BAN: सीरीज के आगाज से पहले बांग्लादेश के गेंदबाज नाहिद राणा ने ये क्या कहा दिया

IND vs BAN, Nahid Rana Statement: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेला जाएगा। सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा। इसको लेकर भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है, लेकिन इस बीच, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

Image

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा। (फोटो- Bangladesh Cricket Twitter)

Photo : Twitter

IND vs BAN, Nahid Rana Statement: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज पर लगी हैं। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज निरंतर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 44 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

बांग्लादेश क्रिकेट ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राणा ने कहा,‘निश्चित रूप से हम भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हमने अभ्यास शुरू कर दिया है। हम जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना अधिक हम मैच के लिए तैयार रहेंगे। ’ उन्होंने कहा,‘ भारत की टीम बहुत अच्छी है लेकिन जो टीम अच्छा खेल दिखाएगी उसे जीत मिलेगी।’ राणा ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और इस मैच में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार निकाल कर लोगों का ध्यान खींचा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

राणा ने कहा,‘पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले मैंने कहा था कि मैं अपने देश के लिए कुछ हासिल करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि मुझसे जो उम्मीद की गई थी उस पर मैं खरा उतरा।’ भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा जहां की पिच से उछाल मिलने की उम्मीद है। राणा से पूछा गया कि वह क्या फिर से 152 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा,‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। रफ्तार को लेकर आप हमेशा भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। यह लय पर निर्भर करता है।’

उन्होंने कहा,‘मैंने कोई गति तय नहीं की है। मैं केवल टीम की रणनीति पर अमल करने की कोशिश करता हूं। मेरे दोस्त और मेरे गांव के लोग मेरे प्रदर्शन से वास्तव में बहुत खुश हैं।’ राणा ने कहा,‘मैं किसी की तरह नहीं बनना चाहता हूं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं। मैं बांग्लादेश का नाहिद राणा के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। मैं किसी खास गेंदबाज का अनुसरण नहीं करता हूं। मैंने प्रत्येक से कुछ ना कुछ सीखा है।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article