क्रिकेट

'हमने अपनी पूरी कोशिश की...', T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश का आया पहला रिएक्शन

आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर आगामी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। इस फैसले की पुष्टि होने के बाद, स्कॉटलैंड ग्रुप C में इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ खेलेगा। स्कॉटलैंड उत्तर-पश्चिमी यूरोप से सबसे क्वालिफाइड एसोसिएट देश के तौर पर शामिल हुआ है, जिससे बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर हफ्तों से चली आ रही अनिश्चितता खत्म हो गई है।

Image

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश का पहला रिएक्शन। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को कहा कि उसने अगले महीने होने वाले T20 वर्ल्ड कप में अपनी नेशनल टीम की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने के आईसीसी के फैसले को स्वीकार, और कहा कि अब वे और कुछ नहीं कर सकते। आईसीसी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि भारत और श्रीलंका में होने वाले अगले महीने के T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड लेगा।

आईसीसी को यह आखिरी समय में बदलाव इसलिए करना पड़ा क्योंकि बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा कि T20 वर्ल्ड कप के लिए उसके खिलाड़ियों का भारत जाना सुरक्षित नहीं है, जबकि एक इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी असेसमेंट में किसी खास खतरे की बात सामने नहीं आई थी।

बीसीबी का पहला रिएक्शन

बीसीबी की मिडिया कमेटी के चेयरमैन अहमद हुसैन ने कहा, 'हमने अपनी पूरी कोशिश की है। हम आईसीसी बोर्ड का पूरा सम्मान करते हैं। बोर्ड का बहुमत का फैसला था कि मैच को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता। इसके बाद भी, हमने अपने तरीके से कोशिश की और रिक्वेस्ट की। क्योंकि वे ऐसा नहीं करेंगे या नहीं करना चाहते, इसलिए हम और कुछ नहीं कर सकते। हमने आईसीसी बोर्ड का फैसला मान लिया है, क्योंकि आईसीसी ने कहा है कि हम भारत जाकर खेल नहीं पाएंगे, और न ही हमारा मैच श्रीलंका में शिफ्ट किया जा सकता है।' उन्होंने इशारा किया कि बीसीबी किसी अलग आर्बिट्रेशन या किसी दूसरी प्रोसेस' के लिए नहीं जाएगा।

ऐसा होगा स्कॉटलैंड का विश्व कप में शेड्यूल

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड उनकी जगह खेलेगा। बांग्लादेश की टीम को ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, इटली, नेपाल और इंग्लैंड के साथ जगह मिली है। स्कॉटलैंड 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डन्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद इसी मैदान पर वो 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगा। स्कॉटलैंड ग्रुप दौर का आखिरी मैच नेपाल के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 फरवरी को खेलेगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article