क्रिकेट

Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, लिट्टन दास होंगे कप्तान, तीन साल बाद हुई एक प्लेयर की वापसी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में आयोजित होने जा रहे एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। लिट्टन दास के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। एक खिलाड़ी की तीन साल लंबे अंतराल के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है।

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC)

ढाका: बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को विकेटकीपर-बल्लेबाज नुरुल हसन को आगामी एशिया कप के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जिसमें लिटन दास टीम की कमान संभालेंगे। इकतीस वर्षीय हसन ने आखिरी बार तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया में 2022 में आयोजित आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान सबसे छोटे फॉर्मेट में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा घोषित टीम एशिया कप से पहले नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेलेगी। घरेलू क्रिकेट में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर वापसी करने वाले हसन के अलावा टीम में सैफ हसन की भी डेढ़ साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हो रही है। उन्होंने आखिरी बार 2023 एशियाई खेलों में बांग्लादेश के लिए खेला था। आठ टीमों का टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित होगा।

एशिया कप के लिए ऐसी है बांग्लादेश की टीम:

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article