क्रिकेट

BAN vs AFG, Asia Cup 2023 Playing XI: अफगानिस्तान और बांग्लादेश की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 3, 2023, 02:58 PM IST

Bangladesh vs Afghanistan, BAN vs AFG, Asia Cup 2023 Playing 11, Dream11 Team Prediction Today Match: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में आज भिड़ंत होने जा रही है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 के बारे में जान लेते हैं।

Image

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग

BAN vs AFG, Asia Cup 2023 Playing 11, Dream11 Team Prediction: एशिया कप 2023 में आज टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान का ये टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है जबकि बांग्लादेश की टीम अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ गंवा चुकी है। सुपर फोर की दौड़ में बने रहने के लिए बांग्लादेश के लिए ये मुकाबला करो या मरो का हो गया है। इस मैच में जीत उसे सुपर फोर में पहुंचा सकती है वहीं हार टूर्नामेंट के दरवाजे बंद कर सकती है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम में अनुभव की कमी नजर आ रही है। ग्रुप बी के इस मुकाबले में युवा खिलाड़ियों के दम पर बांग्लादेश को अफगानिस्तान को मात देनी होगी। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

चोटिल मुस्तफिजुर को मिल सकता है आराम

बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कई बदलाव कर सकती है। सबसे बड़ा बदलाव मुस्तफिजुर रहमान के रूप में होगी। मुस्तफिजुर घुटने में चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में केवल तीन ओवर गेंदबाजी कर सके थे। ऐसे में बांग्लादेश की टीम अहतियात बरतते हुए उन्हें आराम देना चाहे। ऐसे में तेज गेंदबाज हसन महमूद को एकादश में जगह मिल सकती है। बांग्लादेश की ओपनिंग जोड़ी भी बेहद कम अनुभवी है। ऐसे में अनामुल हक को टीम के दो ओपनर्स में से किसी एक की जगह ले सकते हैं।

अफगानिस्तान की टीम नजीबुल्लाह को एकादश में शामिल कर सकती है जो कि चोट से उबरकर वापस आए हैं। इसके अलावा रहमत को भी प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

बांग्लादेश की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing XI):

मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शन्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम, हसन महमूद

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 (Afghanistan Playing XI):

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!