क्रिकेट

BAN vs AFG 3rd ODI Pitch Report: बांग्लादेश-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

BAN vs AFG 3rd ODI Pitch Report In Hindi: आज (11 November 2024) बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व निर्णायक वनडे मुताबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक सीरीज का एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं, आज जीतने वाली टीम को ट्रॉफी हासिल होगी। ये सीरीज न्यूट्रल वेन्यू (यूएई) में खेली जा रही है। फाइनल वनडे आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां जानेंगे अफगानिस्तान-बांग्लादेश तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और इन दोनों टीमों के कुछ खास आंकड़े।

Image

बांग्लादेश-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच की रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-अफगानिस्तान वनडे सीरीज 2024
  • आज दोनों टीमों के बीच होगा तीसरा व फाइनल वनडे मैच
  • सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है

BAN vs AFG 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में तीन वनडे मैचों की सीरीज चल रही है। इस सीरीज के पहले दो मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर सीरीज बराबरी पर लाकर खड़ी कर दी है। अब बारी है तीसरे व फाइनल वनडे मैच की, जो आज शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिस भी टीम ने ये मैच जीता वो खिताब अपने नाम करेगी। न्यूट्रल वेन्यू पर हो रही इस सीरीज में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान हैं नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे हैं हशमातुल्लाह शाहिदी (Hasmatullah Shahidi)। ये मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच इस वनडे सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान ने 92 रनों से बांग्लादेश को बड़ी शिकस्त देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने शानदार वापसी की और 68 रन से मैच जीतते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा किया। इस मैच में एक बार फिर पहले मैच में अफगानिस्तान के स्टार रहे स्पिनर मोहम्मद गजनफर (Mohammad Ghaznafar) पर रहेंगी जिन्होंने 26 रन देकर 6 विकेट लेते हुए बांग्लादेश बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था। जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेशी कप्तान नजमुल ने 119 गेंदों में 76 रनों की पारी खेलते हुए अहम भूमिका निभाई थी। इनके अलावा अफगानिस्तान के रहमत शाह (Rahmat Shah) और बांग्लादेश के नसुम अहमद (Nasum Ahmed) पर भी फैंस की उम्मीदें टिकी होंगी जिन्होंने पिछले मुकाबले में अपने प्रदर्शन से दिल जीते थे।

बांग्लादेश-अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (BAN vs AFG 3rd ODI Pitch Report)

आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच भी शारजाह में खेला जाना है। इस मैदान की पिच की बात करें तो पिछले दोनों मैचों के आधार पर यहां बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक, सबके लिए कुछ ना कुछ मौजूद है। खास बात ये है कि पिछले दो वनडे मैचों में इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 से ऊपर का स्कोर बनाते हुए जीत मिली है। जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना ही चाहेगी। गेंदबाजों में यहां स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाज भी कारगर होते नजर आए हैं। वहीं बल्लेबाजों में शीर्ष क्रम के खिलाड़ी बड़ी पारियां खेल सकते हैं।

शारजाह के मैदान पर पिछले 2 मैचों के स्कोरकार्ड (Last 2 ODI Match Scorecards At Sharjah)

तारीख स्कोरकार्ड नतीजा
6 नवंबर 2024अफगानिस्तान- 235 रन, बांग्लादेश- 34.3 ओवर में 143 रन पर ऑलआउटअफगानिस्तान 92 रन से जीता
9 नवंबर 2024बांग्लादेश- 252/7, अफगानिस्तान- 43.3 ओवर में 184 रन पर ऑलआउटबांग्लादेश 68 रन से जीता

बांग्लादेश और अफगानिस्तान की वनडे टीमें (Bangladesh and Afghanistan ODI Squads)

बांग्लादेश वनडे टीमः नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, जाकिर हसन, जकर अली, नाहिद राणा और नसुम अहमद।

अफगानिस्तान वनडे टीमः हशमातुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रियाज़ हसन, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, मोहम्मद गजनफर, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, बिलाल सामी, नवीद जादरान, नूर अहमद और अब्दुल मलिक।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article