क्रिकेट

बॉल टेंपरिंग कांड: फखर जमां को मिला 'बेईमानी' का दंड, PSL के दो मैचों से हुए बैन

PSL Ball Tampering Scandal: 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पीएसएल मैच के दौरान फखर जमां, शाहीन शाह अफरीदी और सिकंदर रजा पर गेंद से छेड़खानी का आरोप लगा था। अब पाकिस्तान के खब्बू बल्लेबाज फखर जमां पर मामले में दो पीएसएल मैच का बैन लगा है।

Image

फखर जमां (फोटो साभार- PTI)

PSL Ball Tampering Scandal: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा गेंद से छेड़छाड़ के कांड ने सनसनी मचा दी थी। अब पाकिस्तान के खब्बू बल्लेबाज फखर जमां पर मामले में दो पीएसएल मैच का बैन लगा है। अनुशासनहीनता के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फखर जमां के खिलाफ यह एक्शन लिया है। उन पर बॉल टेंपरिंग के आरोप हैं और उन्हें पीएसएल के अनुच्छेद 41.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। यह अनुच्छेद गेंद की स्थिति बदलने वाली किसी भी हरकत पर रोक लगाता है।

फखर जमां को पाया गया अनुच्छेद 41.3 के उल्लंघन का दोषी

फखर जमां को मैच रैफरी रोशन महानामा ने आचार संहिता की धारा 2.14 के तहत लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया। इसके बाद मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टीम मैनेजर फारूख अनवर और टीम निदेशक समीन राणा भी मौजूद रहे। दरअसल, 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच पीएसएल मैच के दौरान फखर जमां, शाहीन शाह अफरीदी और सिकंदर रजा पर गेंद से छेड़खानी का आरोप लगा था। कराची को आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी। पहली गेंद से ठीक पहले अंपायर फैसल अफरीदी को कुछ गड़बड़ लगा था। जब शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमां आपस में चर्चा कर रहे थे। इसके बाद अंपायर ने स्थिति पर बारीक नजर रखी और गेंद का निरीक्षण किया।

अंपायर ने गेंद पर रखी थी बारीक नजर

अंपायर ने जब गेंद की हालत देखा तो उसे बदलने का आदेश दिया। जिससे लाहौर कलंदर्स को गहरा सदमा लगा। टीम पर 5 रनों का जुर्माना भी लगा। इसके बाद कराची के लिए लक्ष्य घटकर छह गेंदों में 9 रन रह गया। यह ओवर हारिस रऊफ ने फेंका, लेकिन पांच रन का नुकसान लाहौर के लिए भारी पड़ा और कराची मैच जीत गई। मैच के बाद लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी ने बॉल टेंपरिंग विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वह ड्रेसिंग रूम में फुटेज देखेंगे और पता लगाएंगे कि क्या गेंद की स्थिति जानबूझकर बदली गई थी। मैच के बाद अफरीदी ने कहा था कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!