क्रिकेट

बाल हो रहे हैं सफेद कब करेंगे शादी, बाबर आजम ने दिया मजेदार जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 01:24 PM IST

बाबर आजम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे, उनकी शादी को लेकर सवाल किया। जवाब में बाबर आजम ने ऐसा जवाब दिया जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। दरअसल पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपके बाल सफेद हो रहे हैं कब करेंगे शादी? इसके लिए उन्होंने बाकी साथी खिलाड़ियों का भी उदाहरण सामने रखा।

Image

बाबर आजम, कप्तान पाकिस्तान

Photo : Twitter

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी बललेबाजी से भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों को चुप करा देते हों, लेकिन दो चीजों से वह लगातार परेशान रहते हैं। एक उनकी अंग्रेजी उन्हें आए दिन परेशान करती है तो दूसरा लगातार उनसे शादी को लेकर सवाल किया जा रहा है, उससे भी वह खासे परेशान हैं।

दरअसल हाल ही में उनके कई साथी खिलाड़ी विवाह बंधन में बंध चुके हैं और अब उनसे यह सवाल लगातार किया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में शाहीन अफरीदी, शान मसूद और शादाब खान की शादी हुई है।

बाबर ने बताया कब करेंगे शादी

पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच के बाद जब बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो एक पत्रकार ने उनसे यही सवाल पूछ लिया। आप कप्तान हैं, आपके सारे लड़कों की शादियां हो रही है और आपका बाल सफेद होता जा रहा है तो आपका कब इरादा है शादी का?

इस सवाल के जवाब में बाबर ने कहा 'सफेद उम्र की वजह से नहीं, शुरू से है सफेद। यह नहीं कि शादी के लिए बाल सफेद हो रहे हैं। देखिए जब टाईम आएगा तब हो जाएगा। टाईम का वेट मैं कर रहा हूं आप भी करें।

फिलहाल बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे हैं। वह पेशावर जल्मी के कप्तान हैं। उनकी टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 5 मैच में 2 जीत के साथ 5वें नंबर पर है। इस टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो 5 मैच में उन्होंने 44.50 की औसत से 178 रन बनाए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article