क्रिकेट

एशिया कप फाइनल: चोटिल अक्षर पटेल हुए टीम से बाहर, वॉशिंगटन सुंदर को मिला मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 16, 2023, 10:37 PM IST

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर चोटिल अक्षर पटेल की जगह एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किए जाने का ऐलान कर दिया है।

Image

वॉशिंगटन सुंदर(साभार BCCI)

मुंबई: बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अटकलों पर मुहर लगाते हुए शनिवार रात अक्षर पटेल के बाहर होने और वॉशिंगटन सुंदर को उनकी जगह टीम में शामिल किए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई ने शनिवार रात जारी प्रेस रिलीज में कहा, शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में भारत के सुपर फोर मैच के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनके बदले टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। बतौर रिप्लेसमेंट वॉशिंगटन सुंदर टीम शनिवार शाम कोलंबो पहुंचकर टीम से जुड़ गए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article