क्रिकेट

अविनाश वैद्य बने टीम इंडिया के मैनेजर, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर संभालेंगे जिम्मेदारी

59 साल के अविनाश वैद्य को क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने कर्नाटक के अलावा इंडिया-ए, बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 90 के दशक में वह कर्नाटक की उस मजबूत टीम का हिस्सा थे जिसने कई बार रणजी ट्रॉफी जीती।

Image

भारतीय टीम (BCCI)

कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अविनाश वैद्य को भारतीय टीम का मैनेजर बनाया गया है। वह आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी टी20 दौरों पर टीम के साथ रहेंगे। BCCI ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। भारत इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड से करेगा। टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी। वहां 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह दौरा 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

कौन हैं अविनाश वैद्य

59 साल के अविनाश वैद्य को क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने कर्नाटक के अलावा इंडिया-ए, बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 90 के दशक में वह कर्नाटक की उस मजबूत टीम का हिस्सा थे जिसने कई बार रणजी ट्रॉफी जीती। खेल से संन्यास के बाद वैद्य प्रशासन में सक्रिय हो गए। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के साथ मैनेजमेंट की भूमिका निभा चुके हैं। फिलहाल वह वेंकटेश प्रसाद की अध्यक्षता वाली कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) की प्रबंधन समिति के सदस्य भी हैं।

कुंबले ने युवाओं को दिया संदेश

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने कर्नाटक के युवा खिलाड़ियों को बड़ी सलाह दी है। महाराजा ट्रॉफी KSCA टी20 टूर्नामेंट को लेकर कुंबले ने कहा कि यह युवाओं के लिए करियर की शानदार शुरुआत का मौका है।कुंबले बोले, "यह टूर्नामेंट कर्नाटक के खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का बेहतरीन मंच है। मुझे यकीन है कि कई टैलेंट स्काउट्स की नजरें इस टूर्नामेंट पर होंगी। आईपीएल फ्रेंचाइजियां भी यहां से नए चेहरे तलाशती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सिर्फ टीम में चयन ही मायने नहीं रखता। मैदान पर आपका रवैया और प्रदर्शन भी बहुत जरूरी है। दबाव में आप कैसे खेलते हैं, टीम के लिए कितना योगदान देते हैं, ये सब देखा जाता है।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article