क्रिकेट

AUS vs WI: पर्थ में क्रेग ब्रेथवेट के कप्तानी शतक ने लंबा किया ऑस्ट्रेलिया की जीत का इंतजार

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2022, 05:03 PM IST

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में अपने कप्तानी शतक की बदौलत मेजबान वेस्टइंडीज की जीत का इंतजार लंबा कर दिया है।

Image

क्रेग ब्रेथवेट( साभार AP)

पर्थ: वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के जीत के इंतजार को कप्तान क्रेग ब्रेथवेट में दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर लंबा कर दिया है। जीत के लिए मिले 498 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने ब्रेथवेट की नाबाद 111 रन की पारी की बदौलत चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए 306 रन और बनाने हैं। ब्रेथवेट का साथ काइल मेयर्स खाता खोले बगैर दे रहे हैं। जीत के लिए पांचवें दिन विंडीज को 306 रन और बनाने हैं।

182/2 रन पर घोषित की ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी

29 रन पर एक विकेट के साथ चौथे दिन के खेल की शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पारी 2 विकेट पर 182 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले मार्नस लाबुशेन ने 110 गेंद में 104 रन की पारी खेली। वहीं डेविड वॉर्नर ने 48 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 37 ओवर में तेजी से 182 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी और विंडीज के सामने जीत के लिए 498 रन का विशाल और मुश्किल लक्ष्य रखा।

ब्रेथवेट-चंद्रपॉल के बीच हुई 113 रन की साझेदारी

जीत के लिए 498 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम को कप्तान ब्रेथवेट और तेगनरायण चंद्रपॉल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36.3 ओवर में 116 रन जोड़े। 126 गेंद में 45 रन बनाने के बाद चंद्रपॉल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आए शामरा ब्रूक्स को लॉयन ने स्मिथ के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। उन्होंने 11 रन बनाए। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए जर्मेन ब्लैकवुड ने कप्तान ब्रेथवेट का साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। ब्लैकवुड(24) को लॉयन ने चलता कर दिया और अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

157 गेंदों में पूरा किया ब्रेथवेट ने शतक

इसी दौरान ब्रेथवेट ने 157 गेंद में 11 चौके के साथ अपना शतक पूरा किया और 111 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। उनका साथ दूसरे छोर पर काइल मेयर्स दे रहे हैं। जीत के लिए पांचवें दिन 306 रन और वेस्टइंडीज को बनाने हैं। हालांकि मैच अभी भी ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article