क्रिकेट

AUS vs SA 3rd T20I Match Preview: करो या मरो के मुकाबले में होगा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का आमना सामना, दांव पर है सीरीज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को क्वींसलैंड के केयर्न्स में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस करो या मरो वाले मुकाबले से जुड़ी अहम बातें।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मैच प्रीव्यू(फोटो क्रेडिट TNN)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच केयर्न्स में शनिवार को टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच डार्विन में खेले गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच को 17 रन से जीता, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला 53 रन से अपने नाम किया। दोनों टीमें फिलहाल तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं।

मिचेल ओवन हुए निर्णायक मैच से बाहर

ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले झटका लगा है। मिचेल ओवेन इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। बल्लेबाजी के दौरान उनके हेलमेट पर गेंद लगी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी में टिम डेविड और कैमरून ग्रीन से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में एडम जांपा और बेन ड्वारशुइस विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस और रासी वान डर डुसेन टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने की काबिलियत रखते हैं, जबकि गेंदबाजी में क्वेना मफाका और जॉर्ज लिंडे विपक्षी टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका साल 2006 से अब तक कुल 27 टी20 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान 18 मैच जीते, जबकि नौ मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच 16 अगस्त को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.45 बजे से खेला जाना है। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

ऐसी है दोनों टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीमः

मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जांपा।

दक्षिण अफ्रीका की टीमः

एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबायोमजी पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर ड्यूसेन और प्रेनेलन सुब्रायन।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article