World Cup 2023, AUS vs NZ Live Score Streaming: वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक लेकर सेमीफाइनल की रेस में ऑस्ट्रेलिया से आगे है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया शुरुआती हार के बाद जीत के रथ पर सवार है। टीम लगातार 3 मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। इसके अलावा दोनों टीम की राइवलरी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में एकबार फिर एक बड़ा और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (Australia vs New Zealand World Cup Match Date)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मुकाबला 28 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (Australia vs New Zealand World Cup Match Venue)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंडके बीच विश्व कप का मुकाबला? (Australia vs New Zealand World Cup Match Timing)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 10:00 बजे होगा।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (Australia vs New Zealand World Cup 2023 Live Telecast On TV)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Australia vs New Zealand World Cup Match Online Live Streaming)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार (Hotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
