क्रिकेट

Australia Squad, T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम का ऐलान, कई बड़े चेहरे गायब

Australia Squad For T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की इस 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई मिचेल मार्श करेंगे। टीम से कुछ बड़े चेहरे भी नदारद दिखे। लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को टीम में जगह मिल गई है।

Image

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम का ऐलान
  • मिचेल मार्श की अगुवाई में खेलेगी टीम

Australian Squad T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम की अगुवाई ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करेंगे। इस 15 सदस्यीय टीम में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध गंवाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार मार्कस स्टोइनिस को भी जगह मिल गई है।

इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बड़े चेहरे नदारद नजर आए हैं। जिनमें सबसे प्रमुख नाम स्टीव स्मिथ का है, इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे जैक फ्रेजर-मैकगर्क को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मुकाबला 5 जून को बारबाडोस में ओमान के खिलाफ खेलेगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article