क्रिकेट

AUS vs ENG: तीसरे एशेज टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया एक लिए दो अच्छी, एक बुरी खबर

AUS vs ENG Ashes Test Series 2025: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट मैचों की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज 2025 के तीसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक अच्छी और एक बुरी खबर मिली है। क्या हैं ये खबरें और सीरीज में 2-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर इसका क्या पड़ेगा असर।

Image

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को मिली दो बड़ी खबरें

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज टेस्ट सीरीज 2025
  • तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के दो बड़ी खबरें
  • एक दिग्गज हुआ सीरीज से बाहर, एक की होगी वापसी

AUS vs ENG: मेजबान ऑस्ट्रेलिया और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी एशेज टेस्ट सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों में ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत मिली है। अब तीसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बुरी खबर मिली है तो साथ में दो अच्छी खबर भी उनके लिए सामने आई है। दरअसल, बुरी खबर ये है कि तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड चोट के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, टीम के कप्तान पैट कमिंस को लेकर अच्छी खबर आ गई है। साथ ही एक खबर इंग्लैंड खेमे से आई है जो ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर कही जा सकती है। दरअसल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड एशेज से बाहर गो गए हैं।

दाएं हाथ के पेसर जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू शेफ़ील्ड शील्ड प्रतियोगिता में खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और इसके बाद वह पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उन्हें अपनी रिकवरी जारी रखने के लिए ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होना था, लेकिन दुर्भाग्य से रिहैबिलिटेशन के दौरान उन्हें अर्काइल्स में दर्द हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

टीम के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "दुर्भाग्य से जोश आगे भी एशेज का हिस्सा नहीं होंगे। उनके लिए वास्तव में ये निराशाजनक है। कुछ ऐसा झटका जो हमने आते हुए नहीं देखा था, और हमें लगा कि वह सीरीज में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। यह पूरी तरह से एक अलग चोट है। उनकी तैयारी फिर विश्व कप की ओर जाएगी, जो हमारे लिए एक अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण अभियान है।"

इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए दो अच्छी खबर भी आई है। टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 17-21 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। मैकडॉनल्ड ने बताया कि कमिंस ने एलन बॉर्डर फील्ड में मैच सिमुलेशन किया और पुष्टि की कि वह तीसरे टेस्ट के लिए तैयार हैं। वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुई है। वुड पर्थ में हुआ पहला टेस्ट मैच खेले थे लेकिन अपना खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उन्होंने 11 ओवर किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। वह बाएं घुटने में तकलीफ़ के कारण वे ब्रिस्बेन में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी की फिटनेस एशेज श्रृंखला से पहले एक मुद्दा बनी थी क्योंकि मार्च में घुटने की सर्जरी के बाद उन्होंने हाल में वापसी की थी। वुड ने इंस्टाग्राम पर जारी की गई पोस्ट में कहा, ‘‘मैं एशेज से बाहर होने से बहुत दुखी हैं। टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए सर्जरी और सात महीनों की कड़ी मेहनत और रिहैबिलिटेशन के बावजूद मेरा घुटना अब तक ठीक नहीं हो पाया है।’’

अपने दो तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ और ब्रिस्बेन में पहले दो टेस्ट में आसानी से जीत दर्ज की। दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 8-8 विकेट से जीत हासिल की। अब वे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुके हैं। इस दौरान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उद्भुत प्रदर्शन किया और दो मैचों में 18 विकेट लेते हुए इस समय सीरीज के असल स्टार बने हुए हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article