क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका के घरेलू T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैच की टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई और एक नए खिलाड़ी को टी20 के बाद वनडे में भी मौका दिया गया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Cricket Australia X)

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैच की घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है। 10 से 14 अगस्त तक खेली जाने वाले टी20 और 19 से 24 अगस्त तक खेली जाने वाले वनडे सीरीज के लिए मिचेल मार्श को टीम का कप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को साल के अंत में खेली जाने वाली एशेज सीरीज के मद्देनज़र आराम दिया गया है। युवा ऑलराउंडर मिच ओवेन को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है।

दिग्गजों की हुई वापसी

मिच ओवन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 डेब्यू में जमकर धमाल मचाया और डेब्यू सीरीज में 192.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सुर्खियां बटोरी। ऐसे में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों के लिए टीम में जगह मिली है। ओवन और कप्तान मिचेल मार्श के अलावा दोनों फॉर्मेट की टीम में बेन ड्वारशुईश, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जम्पा को जगह मिली है। सीन एबॉट, टिम डेविड, मैट कुह्ननैन और ग्लेन मैक्सवेल को केवल टी20 टीम में जगह दी गई है। जेवियर बार्टले, एलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन और लांस मॉरिस केवल वनडे टीम में जगह हासिल कर सके हैं। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट की सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई है।स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने युवा खिलाड़ियों को वनडे फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुईश, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया की वनडे (ODI) टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी, बेन ड्वारशुईश, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, मार्नस लाबुसेन, लांस मॉरिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article