क्रिकेट

AUS vs PAK 1st T20 LIVE Streaming: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 का रोमांच कल, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच

Australia vs Pakistan 1st T20 Match Live telecast Online: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जानते हैं कि भारत में इस रोमांचक मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

AUS vs PAK, Australia vs Pakistan 1st T20 Match Live telecast Online: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम टी20 मुकाबले के लिए उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (14 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अहम है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी। अब टीम नई रणनीति के साथ उतरेगी और मैच के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। हालांकि, टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम जोश इंग्लिस की कप्तानी में उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में उतरेगी।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंग्लिस(कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

अराफात मिन्हास, बाबर आजम , ओमैर यूसुफ, इरफान खान, आगा सलमान, जहांदाद खान, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद रिजवान(कप्तान), साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, हारिस रऊफ, अब्बास अफरीदी, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 1st T20 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार (14 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 1st T20 Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला ब्रिस्बेन के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Australia vs Pakistan 1st T20 Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार 1.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 1 PM बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Australia vs Pakistan 1st T20 Match On Tv)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Australia vs Pakistan 1st T20 Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article