Australia vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली है। कंगारुओं ने 79 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है। मैच काफी रोमांचक था और एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान इसे जीत लेगी। लेकिन कप्तान पैट कमिंस कुछ ओर ही इरादे के साथ उतरे थे। कमिंस अपनी टीम के लिए जीत के हीरो रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट झटके और पाकिस्तान को हार की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दियाा। कमिंस ऑस्ट्रेलिया के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एमसीजी में 10 विकेट लिए हो।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 318 रन बनाए। टीम की तरफ से लाबुशेन ने 63 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली पारी में केवल 264 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 282 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए पाकिस्तान एक समय मजबूत लग रही थी लेकिन अंत में कमिंस के स्पेल ने सब बदल दिया और टीम केवल 237 रन ही बना सकी।
शान मसूद ने की टीम की प्रशंसा
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने मैच के बाद कहा कि 'हमें बड़ी तस्वीर देखनी होगी, बहुत सारी सकारात्मकताएं थी। यदि आप ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को जरा सा भी मौका दें, जैसा कि हमने किया, तो शायद आज हम इतने सारे रनों का पीछा नहीं कर रहे होते। अंत तक लड़ना, यह कुछ ऐसा है जिसे हमें आगे ले जाना है। ये चार दिन का खेल है। हम टॉस जीतने में भाग्यशाली रहे। जब मैं और अब्दुल्ला बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम बल्लेबाजी में आगे थे, कमिंस उस स्पैल के साथ वापस आए और विकेटों की झड़ी लगा दी।यही कारण है कि वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। हमने 20 विकेट लिए हैं, यह एक बॉक्स है। सभी ने शुरुआत की, कुछ अच्छे अर्द्धशतक बने, लेकिन आप इसे शतक में बदलना चाहते हैं।
