क्रिकेट

AUS vs ENG: टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर ऐसे जश्न मनाएगा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, देख लें पूरा कार्यक्रम

AUS vs ENG Test Match: टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी खास होने वाला है। आइए जानते हैं कि यह रोमांचक मुकाबला कब खेला जाएगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- ICC)

AUS vs ENG Test Match: टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 11 से 15 मार्च 2027 के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। आईपीएल ने गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी को ईमेल के जरिए अगले तीन सीजन (2025-27) के लिए टूर्नामेंट की विंडो और हर साल विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए इन तारीखों का जिक्र किया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस अगस्त में इस मैच की घोषणा की थी, जो 1877 के शताब्दी टेस्ट की पुनरावृत्ति होगी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 45 रनों से जीत दर्ज की थी, जो 1877 में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के अंतर के समान था। यह टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसने 1877 और 1977 के अन्य ऐतिहासिक टेस्ट की मेज़बानी भी की थी।

2027 का यह टेस्ट आईपीएल सीज़न की शुरुआत के साथ टकराएगा, जिसकी विंडो उस साल 14 मार्च से 30 मई के बीच निर्धारित है। आईपीएल ने सभी फ़्रेंचाइजी को भेजे ईमेल में कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अपनी-अपनी टीमों से जुड़ेंगे। इससे पहले दोनों टीमें एशेज सीरीज में हिस्सा लेंगी, जो अगले साल 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी और 4 जनवरी 2026 को सिडनी में ख़त्म होगी। 2027 की एशेज सीरीज़ की मेज़बानी इंग्लैंड करेगा।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article