क्रिकेट

AUS vs BAN, World Cup 2023 Highlights: मिचेल मार्श ने खेली धमाकेदार पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा

AUS vs BAN Live Score Online, Australia vs Bangladesh World Cup Live Cricket Score: क्रिकेट वर्ल्ड कप के 43वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत बांग्लादेश से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस के हाथों में है। वहीं बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शन्तो कर रहे हैे।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

Australia vs Bangladesh Live Cricket Score, World Cup 2023 Highlights: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 43वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दे दी है। पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर 306 रन बनाए। इस विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से चेज कर लिया।

ऐसी रही बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश ने धीमी शुरुआत की। टीम को पहला झटका 11 वें ओवर में तंजीद हसन के रुप में मिला। उनके आउट होने के 3 ओवर बाद ही लिटन दास भी चलते बने। इसके बाद नजमुल हुसैन शन्तो और तौहिद हृदय ने शानदार साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे ले गए। शन्तो शानदार लय में नजर आ रहे थे लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद तौहिद ने तेजी से रन बनाए और बांग्लादेश को इस विशाल स्कोर तक ले जाने में मदद की। तौहिद ने 74 रन बनाए। उनका महमूदूल्लाह ने भी शानदार साथ दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जेम्पा की गेंदबाजी दमदार रही। उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे दर्ज की जीत

307 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड का विकेट गंवा दिया हालांकि इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी मिचेल मार्श ने अकेले ही बांग्लादेश के जबड़े से मैच छीन लिया। उन्होंने पहले वॉर्नर के साथ शानदार साझेदारी की वहीं वॉर्नर के विकेट के बाद वे स्मिथ के साथ टिके रहे और मैच जीता कर ही लौटे। मार्श ने रन बनाए। ये उनका इस विश्वकप का दूसरा शतक था। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया ने मैच आसानी से जीत लिया। वहीं बांग्लादेश की गेंदबाजी खराब रही। टीम के बॉलर्स सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर रहे थे।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान\

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (सी), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

AUS vs BAN Highlights: यहां देखें पल-पल की अपडेट

  • मिचेल मार्श ने पूरे किए 150 रन, ऑस्ट्रेलिया जीत के करीब
  • मिचेल मार्श ने जड़ा शतक
  • ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट
  • मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
  • ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, ट्रेविस हेड आउट
  • ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर क्रीज पर मौजूद
  • बांग्लादेश की पारी समाप्त, ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए बनाने होंगे 307 रन।
  • तौहीद हृदय ने जड़ा अर्धशतक, बांग्लादेश का स्कोर 230 के पार
  • बांग्लादेश को लगा चौथा झटका, महमूदुल्लाह 32 रन बनाकर हुए रनआउट
  • बांग्लादेश ने 32 ओवर में छुआ 200 का आंकड़ा। महमदुल्लाह शानदार लय में आए नजर
  • बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, नजुमल शन्तो अर्धशतक से चूके
  • बांग्लादेश की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है टीम का स्कोर 25 ओवर में 150 पार हो गया है।
  • बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका, लिटन दास 36 रन बनाकर आउट।
  • बांग्लादेश ने पूरे किए 100 रन। लिटन दास की शानदार पारी।
  • बांगालादेश को लगा पहला झटका, तंजीद हसन 36 रन बनाकर आउट।
  • बांग्लादेश की शानदार शुरआत, बिना किसी विकेट के बनाए 50 रन
  • बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू, तंजीद हसन क्रीज पर।
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article