क्रिकेट

Asia Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच के रद्द होने के बाद जाम में फंसी पाकिस्तानी टीम, देखिए [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 3, 2023, 12:33 AM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए एशिया कप के मुकाबले के रद्द होने के बाद स्टेडियम के बाहर जाम में फंस गई। देखिए पूरा वीडियो।

Image

ट्रैफिक जाम में फंसी पाकिस्तान की टीम बस

Photo : Times Now Digital

पल्लेकल: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को पल्लेकल में खेला गया एशिया कप का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच के रद्द होते ही मेजबान पाकिस्तान एशिया कप के सुपर फोर राउंड में पहुंच गया। भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी टीम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाकर ढेर हो गई।

हाथ से फिसला भारत के खिलाफ जीत का मौका

पाकिस्तानी पेसर्स ने भारतीय टीम को शुरुआत में ही 66 रन पर 4 विकेट चटकाकर बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई लेकिन पारी के आखिरी ओवरों में फिर लड़खड़ाकर 266 के स्कोर पर ढेर हो गई। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। वहीं नसीम शाह और हारिस रउफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के पास मैच में जीत हासिल करने का शानदार मौका था लेकिन बारिश ने उसका खेल बिगाड़ दिया।

20 से 25 मिनट जाम में फंसी रही बस

मैच के खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम की बदकिस्मती ने उसका साथ नहीं छोड़ा। स्टेडियम से होटल वापस लौटते वक्त पाकिस्तान की टीम बस ट्रफिक में फंस कई। 20 से 25 मिनट पाकिस्तानी टीम जाम में फंसी रही। प्रशंसक बस के बाहर खड़े होकर खिलाड़ियों का नाम पुकारते रहे। ट्रैफिक जाम में फंसी बस को सुरक्षा कर्मियों ने घेर रखा था। भारतीय टीम जाम में फंसने से बच गई। भारतीय टीम पाकिस्तान टीम से कुछ समय पहले स्टेडियम से निकल गई थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article