क्रिकेट

Asia Cup 2023: नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई लौटे जसप्रीत बुमराह, जानिए क्या है वजह?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 3, 2023, 08:48 PM IST

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले से पहले स्वदेश लौट आए हैं। जानिए क्या है वजह?

Image

जसप्रीत बुमराह

KEY HIGHLIGHTS
  • नेपाल के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले से पहले मुंबई लौटे बुमराह
  • पिता बनने की लग रही हैं अटकलें
  • मार्च 2021 में संजना और जसप्रीत की हुई थी शादी

पल्लेकल: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले अचानक स्वदेश लौट गए हैं। बुमराह के मुंबई लौटने की वजह व्यक्तिगत हैंऔर वो सुपर 4 मुकाबलों के लिए वापस लौट आएंगे। हालांकि बारिश की वजह से भारत-नेपाल के मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। बुमराह की फिटनेस घर वापसी की वजह नहीं है। अटकलें लग रही हैं कि बुमराह पिता बनने वाले हैं। उन्होंने घर वापसी के लिए बीसीसीआई से अनुमति ली है। कल के मुकाबले के बाद भारतीय टीम पांच दिन तक कोई मैच नहीं खेलेगी।

भारत पाक सुपर 4 मुकाबले से पहले आ जाएंगा वापस

कोलंबो में बाढ़ जैसे हालात बारिश की वजह से बन गए हैं। ऐसे में सुपर-4 के मुकाबलों को कोलंबो से डाम्बूला शिफ्ट करने पर एसीसी चर्चा कर रहा है। ऐसी अटकलों के बीच बुमराह स्वदेश लौट आए हैं। भारतीय टीम अगर सुपर 4 में पहुंचती है तो भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत 10 सितंबर को होगी। उससे पहले वो टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे।

पिता बनने की लग रही हैं अटकलें

माना जा रहा है कि जसप्रीत पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से वो आनन-फानन में मुंबई वापस लौटे हैं। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी लंबे समय से नजर नहीं आई हैं। ऐसे में अचानक घर लौटना और पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर के मुकाबले से पहले टीम से वापस जुड़ने की खबर इन अटकलों के सही ठहरा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बुमराह के परिवार की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हुई है। बुमराह और संजना मार्च, 2021 को विवाह बंधन में बंधे थे। दो साल बाद उनके घर में किलकारी गूंजने जा रही है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article