क्रिकेट

Asia Cup 2023: बुधवार से 6 टीमों के बीच शुरू हो रही है एशियन चैंपियन की जंग, जानें क्या होगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 29, 2023, 05:30 PM IST

Asia Cup 2023: 30 अगस्त से एशिया कप 2023 शुरू होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे पहले आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के बारें में कि आखिरी यह कितने टीमों के बीच खेला जाएगा और टीमों के स्क्वॉड क्या होंगे।

Image

रोहित के नेतृत्व में टीम इंडिया (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 का कार्यक्रम
  • सभी टीमों के स्क्वॉड
  • 30 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेले जाएंगे मुकाबले

30 अगस्त से 6 टीम के बीच एशियन चैंपियन बनने की जंग शुरू हो जाएगी। इस बार नेपाल के लिए यह पहला एशिया कप है, जबकि भारत की नजर अपने 8वें खिताब पर होगी। एशिया कप का 16वां एडिशन पाकिस्तान और श्रीलंका की साझा मेजबानी में खेला जाएगा। कुल 13 मुकाबलों में से 3 मुकाबला पाकिस्तान में और बाकी बचे सभी मुकाबले श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाएंगे।

दो ग्रुपों में बंटी है टीमें

ग्रुप ए

भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीम है,

ग्रुप बी

डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका,

अफगानिस्तान

बांग्लादेश

एशिया कप का फॉर्मेट (Asia Cup 2023 Format)

इस बार एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग स्टेज में टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेलेंगी जहां दोनों ग्रुप से टॉप 2 टीम सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-4 मुकाबले 6-15 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। सुपर फोर की टॉप दो टीम 17 सितंबर को फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। अगर इस टूर्नामेंट में कुछ बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो फैंस को वर्ल्ड कप से पहले 3 बार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसकी शुरुआत 2 सितंबर को हो जाएगी।

इन मैदानों में होंगे एशिया कप के मुकाबले (Asia Cup Venue)

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर

पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

एशिया कप का स्क्वॉड (Asia Cup Squad)

टीम इंडिया एशिया कप स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश टीम स्क्वॉड-

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नजमुल हुसैन शांटो, तौहिद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम, , नासुम अहमद, मेहदी हसन मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन, तंजिद हसन और तंजिम हसन।

पाकिस्तान टीम स्क्वॉड-

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तैय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)

नेपाल टीम का स्क्वॉड-

रोहित पौडेल (कप्तान), महामद आसिफ शेख, कुशल भुर्टेल, ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन कुमार झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतीश जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा, अर्जुन सऊद, श्याम ढकाल

कब और कहां देखें एशिया (Asia Cup Live Streaming)

एशिया कप टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। मोबाईल यूजर के लिए हॉटस्टार ने एक तोहफा दिया है, जिसके तहत वह बिना किसी शुल्क के इसे देख पाएंगे।

एशिया कप 2023 का कार्यक्रम (Asia Cup 2023 Full Schedule)

तारीखग्रुप स्टेजवेन्यू
30 अगस्तपाकिस्तान बनाम नेपालमुल्तान, पाक
31 अगस्तबांग्लादेश बनाम श्रीलंका कैंडी, श्रीलंका
2 सितंबरपाकिस्तान बनाम भारतकैंडी, श्रीलंका
3 सिंतबरबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तानलाहौर, पाक
4 सिंतबर भारत बनाम नेपाल कैंडी, श्रीलंका
5 सितंबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंकालाहौर, पाक

सुपर 4 के मुकाबले 6 सितंबर से 15 सितंबर के बीच

6 सितंबरA1 बनाम B2लाहौर, पाक
9 सितंबरB1 बनाम B2कोलंबो, श्रीलंका
10 सितंबरA1 बनाम A2कोलंबो, श्रीलंका
12 सितंबर A2 बनाम B1कोलंबो, श्रीलंका
14 सितंबरA1 बनाम B1कोलंबो, श्रीलंका
15 सितंबरA2 बनाम B2 कोलंबो, श्रीलंका
17 सितंबरफाइनल कोलंबो श्रीलंका
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article