क्रिकेट

Asia Cup 2023: श्रीलंका-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 6, 2023, 10:48 AM IST

आज (4 September 2023) एशिया कप 2023 का छठा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और लाहौर के मौसम का हाल।

Image

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023 का छठा मैच आज
  • आमने-सामने श्रीलंका और अफगानिस्तान
  • लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा मुकाबला

एशिया कप 2023 में आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में श्रीलंकाई टीम विरोधी अफगानिस्तानी टीम को शिकस्त देकर ग्रुप-बी से अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और लाहौर में आज कैसा रहेगा मौसम।

अफगानिस्तान-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट (AFG vs SL Pitch Report)

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान की पिच हाई-स्कोरिंग पिच मानी जाती है। यहां 300 रन का आंकड़ा खड़ा करना बल्लेबाजों के लिए बड़ा काम नहीं होने वाला। पिछली बार बांग्लादेश की टीम ने इसी पिच पर 334 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस बार भी इस मैदान पर रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। खासतौर पर अगर श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में सफल रही।

आज कैसा होगा लाहौर का मौसम? (Lahore Weather Today)

लाहौर में आज फैंस को एक पूरा वनडे मैच देखने को मिल सकता है इसकी पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 फीसदी बारिश की आशंका जरूर है लेकिन इससे मैच पर ज्यादा असर पड़ने के आसार नहीं हैं। लाहौर में धूप खिली रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article