क्रिकेट

LSG को रौंदने के बाद आशुतोष शर्मा ने 'मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड' इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को समर्पित किया

Ashutosh Sharma Dedicates His MOM Award: आईपीएल 2025 में सोमवार को दिल्ली और लखनऊ की टीमों के बीच हुए रोमांचक टी20 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के दम पर अंतिम ओवर में लाजवाब जीत दर्ज की। अपनी अर्धशतकीय पारी के लिए जब आशुतोष को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला तो उन्होंने इसको एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को समर्पित कर दिया। कौन है ये क्रिकेटर, आइए जानते हैं।

Image

आशुतोष शर्मा ने अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पूर्व क्रिकेटर को समर्पित किया (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में दिल्ली की लखनऊ पर रोमांचक जीत
  • मैच के हीरो रहे बल्लेबाज आशुतोष शर्मा
  • आशुतोष ने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पूर्व क्रिकेटर को समर्पित किया

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ एक विकेट की चमत्कारिक जीत दिलाने वाले आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मैच को ‘फिनिश’ करने पर ध्यान केंद्रित किया जिसका उन्हें यहां फायदा मिला। आशुतोष ने पिछले साल पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए मैच फिनिशर की अपनी भूमिका से प्रभावित किया था लेकिन तब वह अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।

घरेलू क्रिकेट में रेलवे की तरफ से खेलने वाले 26 वर्षीय बल्लेबाज आशुतोष सोमवार को खेली गई अपनी नाबाद 66 रन की पारी से खुश दिखे।

दिल्ली की टीम 210 रन के लक्ष्य के सामने एक समय छह विकेट पर 113 रन बना कर संघर्ष कर रही थी लेकिन आशुतोष ने विपराज निगम के साथ मिलकर उसे रोमांचक जीत दिलाई। आशुतोष इंपैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।

आशुतोष ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, "पिछले सत्र में मैं कुछ अवसरों पर मैच का सकारात्मक अंत करने से चूक गया था। मैंने पूरे साल इस पर ध्यान केंद्रित किया और इसकी कल्पना भी करता रहा। मुझे पूरा भरोसा था कि अगर मैं आखिरी ओवर तक टिका रहा तो फिर कुछ भी हो सकता है।"

इस पूर्व क्रिकेटर को समर्पित किया मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

उन्होंने कहा, "विपराज ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैंने उसे शॉट मारते रहने की सलाह दी। वह दबाव में शांत बना रहा। मैं अपनी इस पारी को मेरे गुरु शिखर (धवन) पाजी को समर्पित करता हूं।"

आशुतोष ने कहा, "पिछला साल मेरे लिए वास्तव में अच्छा था लेकिन अब वह अतीत की बात है। मैं वहां से सकारात्मक चीजों को लेकर आगे बढ़ा और मेरी जो भी कमजोरी थी उन पर मैंने काम किया। मैंने घरेलू क्रिकेट में जो कुछ किया उन्हीं को यहां अपने खेल में लागू कर रहा हूं।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article