
IND vs SA 1st T20I Highlights: गेंदबाजों के दम पर पहली अग्नि परीक्षा में पास हुई टीम इंडिया, तिरुवनंतपुरम में बावुमा ब्रिगेड ध्वस्त
India vs South Africa 1st T20I Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने बुधवार को पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा। तेंबा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने तिरुवानंतपुरम के ग्रीनफील्डि इंटरनेशनल स्टेडियम में 106/8 का स्कोर बनाया। भारतीय गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की और मेजबान टीम को शुरू से बैकफुट पर रखा। अर्शदीप सिंह ने 3, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने 2-2 जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया। वहीं, जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन जुटाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए केएल राहुल (56 गेंदों में नाबाद 51) और सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों में नाबाद 55) ने शानदार बल्लेबाजी की।