क्रिकेट

अर्शदीप सिंह का हाथ किसने पकड़ा, तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने पूछा- कौन है वो?

Arshdeep Singh Snapchat Story: अर्शदीप सिंह की एक कथित स्नैपचैट स्टोरी सामने आई है। जिसमें वह किसी का हाथ थामे दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

Image

अर्शदीप सिंह वायरल तस्वीर (फोटो साभार- @MentionCricket/_arshdeep.singh__)

Arshdeep Singh Snapchat Story: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी IPL टीम पंजाब किंग्स के साथ खेल रहे हैं। हालांकि, वह क्रिकेट के मैदान से ज्यादा अपनी स्नैपचैट स्टोरी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी एक कथित स्नैपचैट स्टोरी सामने आई है। जिसमें वह किसी का हाथ थामे दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी लड़की का हाथ पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद उनके फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ गया है कि आखिरकार यह लड़की कौन है, जिसने अर्शदीप सिंह का हाथ पकड़ा हुआ है।

अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी वायरल

अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी में लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा है। इस कारण रहस्य और भी गहरा गया है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि वह कौन है? लोग अर्शदीप सिंह की स्नैपचैट स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार यह 'मिस्ट्री गर्ल' कौन है? आमतौर पर अर्शदीप सिंह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। इस कारण यह तस्वीर फैंस के लिए ज्यादा दिलचस्प बन गई है।

पंजाब किंग्स में खेल रहे हैं अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह अपनी IPL टीम पंजाब किंग्स के साथ गेंदबाजी करते हुए इस समय शानदार फॉर्म में हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उनकी टीम पंजाब किंग्स जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं। पंजाब किंग्स ने 31 मार्च 2026 को इस सीजन में खेले अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से मात दी थी। वहीं 3 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी थी। पंजाब किंग्स की टीम पिछले सीजन की उपविजेता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article