क्रिकेट

Hanuma Vihari Controversy: आंध्रप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का दावा, हनुमा विहारी ने समर्थन के लिए खिलाड़ियों को धमकाया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 28, 2024, 05:00 PM IST

आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी विवाद पर एक नया बयान दिया है। कहा है कि टीम के खिलाड़ियों का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने धमकाया है। जानिए क्या है मामला?

Image

हनुमा विहारी

हैदराबाद: कप्तानी से हटाए जाने के बाद हनुमा विहारी ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम का साथ छोड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने अपने फैसले की वजह राजनीतिक दखलनदाजी को बताया है। ऐसे में आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने हनुमा विहारी के आरोपों का जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर आंध्रप्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें हनुमा पर लगे अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप को गलत बताते हुए उन्हें दोबारा से टीम का कप्तान बनाए जाने का अनुरोध किया गया है। लेकिन आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा है कि हनुमा विहारी के समर्थन में जो पत्र क्रिकेट संघ को लिखा गया उसपर दस्तखत करने के लिए खिलाड़ियों पर दबाव डाला गया।

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद उपजा विवाद

आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में 4 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हनुमा विहारी ने कप्तानी से राजनीतिक कारणों की वजह से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अब एसीए ने इंडिया टुडे ग्रुप को दिए बयान में कहा कि हनुमा विहारी के समर्थन में जो पत्र लिखा गया है उसपर दस्तखत करने के लिए साथी खिलाड़ियों पर दबाव डाला गया।

धमकी के आरोपों की जांच करेगा एपी

एसीए ने कहा, कुछ खिलाड़ियों ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से शिकायत की है कि उन्हें हनुमा विहारी के समर्थन में लिखे गए पत्र में दस्तखत करने के लिए धमकाया गया। आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ मामले की जांच करेगा और इसके बाद बीसीसीआई को पूरी रिपोर्ट सौंपेगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article