क्रिकेट

RCB vs SRH: अनिकेत वर्मा ने इतिहास रचा, तोड़ा पोलार्ड और हार्दिक का रिकॉर्ड

Aniket Verma Creates New IPL History: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले मैच में आरसीबी से एसआरएच की हार के बावजूद अनिकेत वर्मा ने इतिहास रच दिया। अनिकेत ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें उन्होंने चार छक्के उड़ाए। इसकी मदद से उन्होंने कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया।

Image

अनिकेत वर्मा। फोटो- IPL

Aniket Verma Creates New IPL History: अनिकेत वर्मा ने शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले मैच में इतिहास रच दिया। मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने 2025 में अपने पहले आईपीएल अभियान से ही शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए मात्र 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली।

एसआरएच के कप्तान ईशान किशन की शानदार पारी के बावजूद टीम 137-5 के मुश्किल स्कोर पर थी। तभी अनिकेत बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। इस स्टार बल्लेबाज ने तीन चौके और चार छक्के लगाकर यह सुनिश्चित किया कि ऑरेंज आर्मी 200 रन का आंकड़ा पार कर ले। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर बनाया।

अनिकेत वर्मा ने इतिहास रचा

अनिकेत वर्मा ने चिन्नास्वामी में अपनी के दौरान चार छक्के उड़ाए। इन चार छक्कों की मदद से अनिकेत वर्मा ने इतिहास रच दिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में लीग के इतिहास में सातवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए किसी भी मेहमान बल्लेबाज द्वारा लगाया गया है सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड पहले कीरोन पोलार्ड समेत चार अन्य बल्लेबाजों के पास संयुक्त रूप से था, जिसमें हार्दिक पांड्या भी शामिल थे।

चिन्नास्वामी में सातवें नंबर या उससे नीचे के मेहमान बल्लेबाजों द्वारा एक पारी में सबसे अधिक छक्के-

  • अनिकेत वर्मा- 4
  • कीरोन पोलार्ड- 3
  • जेम्स फॉल्कनर- 3
  • नीतीश रेड्डी-3
  • हार्दिक पांड्या- 3

बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

यही नहीं, अनिकेत वर्मा द्वारा बनाया गया स्कोर बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ सातवें या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। पोलार्ड ने साल 2012 में मुंबई के लिए 52 रन की पारी खेली थी।

हालांकि, 24 वर्षीय खिलाड़ी का प्रयास व्यर्थ गया। क्योंकि आरसीबी ने 27 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली (38 में से 69) और देवदत्त पडिक्कल (26 में से 61) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने छह विकेट से जीत दर्ज की।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article