क्रिकेट

कोलकाता को लगा झटका, बाहर हुआ इनफॉर्म बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाईट राइडर्स के इनफॉर्म बल्लेबाज रघुवंशी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ’मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में अंगकृष रघुवंशी को कन्कशन और बाएं हाथ की एक उंगली में फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते वह 2026 आईपीएल से बाहर हो गए हैं।"

Image

अंगकृष रघुवंशी (साभार-X)

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। रघुवंशी को सिर में चोट (कन्कशन) के साथ बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है। उन्हें यह चोट बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में लगी। केकेआर ने जारी बयान में कहा, ’’मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में अंगकृष रघुवंशी को कन्कशन और बाएं हाथ की एक उंगली में फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते वह 2026 आईपीएल से बाहर हो गए हैं।"

तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अभी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम फिलहाल 13 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। केकेआर ने अब तक 13 मैचों में छह जीत और छह हार दर्ज की हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा। कोलकाता की टीम रविवार को अपने अंतिम लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। दिल्ली की टीम भी गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, हालांकि उसकी संभावनाएं काफी कम हैं। इक्कीस वर्षीय रघुवंशी ने इस सत्र शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 मैचों में 146.52 के स्ट्राइक रेट और 42.20 की औसत से 422 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।

कोलकाता ने कर दी बड़ी गलती

कोलकाता ने अंगकृष रघुवंशी का कन्कशन सब्सिट्यूट लेकर भारी गलती कर दी। अंगकृष शानदार फॉर्म में हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के कारण उसकी बल्लेबाजी की दरकार केकेआर को थी, लेकिन उसने भारी गलती कर दी। मुंबई के खिलाफ मैच में केकेआर ने कन्कशन सब्सिट्यूट का इस्तेमाल किया था। आईसीसी के नियामनुसार अगर आप कन्कशन सब्सिट्यूट का इस्तेमाल करते हैं तो कम से कम एक हफ्ते के लिए आपको उस खिलाड़ियों को वापसी करने का मौका देना होता है और यहीं केकेआर ने गलती कर दी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article