क्रिकेट

IPL 2026 के आगाज से पहले विराट कोहली को लेकर आरसीबी के कोच ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा है कि उनके अंदर अभी भी रन बनाने की भूख बची है। वो अपने शीर्ष फॉर्म में हैं।

Image

विराट कोहली (फोटो क्रेडिट RCB X)

Andy flower's Statement on Virat Kohli's Form Ahead of IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल के 18 साल में विराट कोहली का एक खिलाड़ी के तौर पर नयी ऊंचाइयों को छूने का जज्बा और भूख कम नहीं हुई है और वह अभी भी अपने खेल के शिखर पर है। कोहली ने पिछले साल आरसीबी के लिये सर्वाधिक 657 रन बनाये जिसकी मदद से टीम ने पहली बार खिताब जीता।

अपने खेल के शिखर पर हैं विराट कोहली

फ्लावर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,'मैं उसे करीब से (कोहली को नेट्स पर बल्लेबाजी करते) देख रहा हूं। वह अपने खेल के शिखर पर है और सुपर फिट भी। वह जबर्दस्त फिट, छरहरा और जीत का भूख लग रहा है। वह हमेशा से पक्का इरादा रखने वाला रहा है और मुझे लगता है कि वह जिस मानसिक और भावनात्मक स्थिति में वह है , उसमें एक इंसान के तौर पर खुद के साथ बहुत सहज है, लेकिन वह एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खुद को आगे बढ़ाने के लिए भी बहुत भूखा है।'

लंबे समय तक मैदान से दूर रहने का नहीं पड़ेगा असर

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के बाद कोहली का यह पहला टूर्नामेंट होगा। फ्लावर ने हालांकि कहा,'हमने इस अंतराल के बारे में बात की है। मुझे शीर्ष खिलाड़ियों को खेलने के अलावा अभ्यास करते देखने में बहुत मजा आता है। जब मैं खेलता था तब मैं सचिन को अभ्यास करते देखता था। अब कोच के तौर पर भी मुझे धुरंधरों को अभ्यास करते देखना अच्छा लगता है। मैंने कोहली को अभ्यास करते देखा है और मुझे लगता है कि वह अपने खेल के शिखर पर है । उसे पता है कि वह कम क्रिकेट खेल रहा है लेकिन वह अभी भी अपने खेल के शीर्ष पर है।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article