क्रिकेट

अंबाती रायडु ने बताया धोनी के बाद कौन होगा CSK का कप्तान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 24, 2023, 03:24 PM IST

चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडु ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान को लेकर प्रतिक्रिया दी। रायडु ने आईपीएल 2023 फाइनल के बाद इस लीग से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इस सीजन धोनी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा।

Image

अंबाती रायडू (साभार-csk)

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन होगा सीएसके का अगला कप्तान
  • अंबाती रायडु ने बताई अपनी पसंद
  • रायडु ने बेन स्टोक्स का नाम लिया

एमएस धोनी के नाम के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती है। MSD और CSK दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, लेकिन इसी साल धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। फिलहाल तो धोनी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है, लेकिन उम्मीद है कि अगर वह खेलेंगे भी तो हो सकता है कि अगला सीजन उनका आखिरी IPL सीजन हो। ऐसे में सवाल उठता है कि धोनी के बाद सीएसके का कप्तान कौन होगा? यह सवाल न केवल CSK के फैंस के लिए बड़ा है, बल्कि टीम मैनेजमेंट के सामने भी धोनी के स्थान को भरने की बड़ी और कठिन चुनौती है। आईपीएल 2023 में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू ने इस पर अपनी पसंद बताई है।

रुतुराज गायकवाड़ परफेक्ट रिप्लेसमेंट

अंबाती रायडु ने Behind Woods TV से बातचीत करते हुए कहा 'भविष्य की बात करें तो रुतुराज के पास अच्छा विकल्प है। उनके पास वो लीडरशिप क्वालिटी है। यदि माही भाई उन्हें एक साल के लिए तैयार करें तो मुझे लगता है कि वह चेन्नई को अगले 7-8 और लगभग 10 साल के लिए लीड कर सकते हैं। वह माही भाई और स्टीफन फ्लेंमिंग की देखरेख में हैं। वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

IPL 2023 में गायकवाड़ का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 16 मैच में 42.14 की औसत और 147.50 की स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। उन्होंने एक सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी भी जड़ा था। वह डेवॉन कॉन्वे के बाद चेन्नई की ओर से रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे।

धोनी की राह पर गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ की बात करें तो फिलहाल वह वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। गायकवाड़ को पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रही भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। वह केवल 26 साल के हैं और इस मामले में वह अपने मेंटॉर एमएस धोनी की राह पर हैं। धोनी भी केवल 26 साल की उम्र में टीम इंडिया के कप्तान बन गए थे। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2007 में पहली बार टीम की कमान सौंपी गई थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article