क्रिकेट

'अच्छा हुआ टॉस हार गए..' अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद मारक्रम ने बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

Aiden Markram on South Africa win: अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान मारक्रम ने पिच के मिजाज पर जमकर चर्चा की और इसे बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया। मारक्रम ने ये भी माना कि टॉस हारना उनके लिए अच्छा साबित हुआ।

Image

एडन मारक्रम (फोटो- AP)

Aiden Markram on South Africa win: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मैच में द.अफ्रीका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को विकेट से धूल चटा दी है। इसी के साथ उन्होंने विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। एडन मारक्रम पहले द.अफ्रीका के कप्तान बन गए हैं जिन्होंने टीम को फाइनल में एंट्री दिलाई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान मारक्रम ने पिच के मिजाज पर जमकर चर्चा की और इसे बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया। मारक्रम ने ये भी माना कि टॉस हारना उनके लिए अच्छा साबित हुआ।

वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में आयोजित मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये निर्णय टीम के लिए बेहद खराब साबित हुआ और टीम केवल 56 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इसके जवाब में उतरी द.अफ्रीका की टीम ने इस लक्ष्य को केवल हासिल कर लिया। इस शर्मनाक हार के बाद अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

अच्छा हुआ टॉस हार गए- एडन मारक्रम

मैच के बाद एडन मारक्रम ने कहा कि - 'अच्छा लग रहा है। सिर्फ़ कप्तान ही आपको यहाँ तक नहीं ले जाता, बल्कि पूरी टीम का प्रयास भी बहुत बड़ा होता है। पर्दे के पीछे भी बहुत से लोग हैं। अच्छा हुआ टॉस हार गए, हम भी बल्लेबाजी करते। हमने गेंद को बेहतरीन तरीके से खेला, सही क्षेत्र में गेंद डाली और इसे बहुत आसान बनाए रखा। गेंदबाज़ों ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। बल्ले से खेलना चुनौतीपूर्ण था, कोई भी बल्लेबाज़ झूठ नहीं बोलेगा और आपको बताएगा कि यह आसान था। हमें थोड़ी किस्मत का साथ मिला और फिर हमने थोड़ी साझेदारी की।

फाइनल के लिए भरी हुंकार

मारक्रम ने आगे पहली बार फाइनल में पहुंचने पर भी कहा कि 'हमारे कुछ करीबी मैच रहे हैं। खुशी है कि आज थोड़ा ज़्यादा आराम मिला। (फ़ाइनल के बारे में) यह हमारे लिए एक और कदम है, यह एक ऐसा अवसर है जो हमें पहले कभी नहीं मिला, इससे डरने की कोई बात नहीं है। यह जीत बहुत मायने रखती है, हमारी टीम में कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन जैसा कि मैंने कहा, ऐसा प्रदर्शन करने के लिए पूरी टीम की ज़रूरत होती है।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article