Rashid Khan Marriage: क्रिकेट जगत की हस्तियों की निजी जिंदगी के पल ज्यादा समय तक फैंस से छुपे नहीं रह पाते और जब क्रिकेटर खुद खुलकर बातें सामने रख दे तो फिर क्या बात है। ताजा मामला अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) से जुड़ा है। राशिद कान हाल ही में नीदरलैंड में आयोजित एक 'खान चैरिटी फाउंडेशन' के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे, जहां एक महिला के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया था। अब राशिद ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने शादी की है और ये किसी से छुपाने की बात नहीं है। हालांकि फैंस के बीच उत्सुकता इसलिए बढ़ गई है क्योंकि राशिद पिछले साल एक शादी कर चुके थे।
राशिद खान की 'दूसरी शादी' को लेकर कयास बढ़ते देख राशिद खान ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होने अपनी ताजा पोस्ट में जो कुछ लिखा है, उससे ये पुष्टि हो जाती है कि ये उनकी दूसरी शादी है।
राशिद खान ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "2 अगस्त 2025 को, मैंने अपने जीवन का एक नया और सार्थक अध्याय शुरू किया। मैंने अपना निकाह किया और उस महिला से शादी की जो उस प्यार, शांति और साझेदारी का प्रतीक है जिसकी मैंने हमेशा उम्मीद की थी। मैं हाल ही में अपनी पत्नी को एक चैरिटी कार्यक्रम में ले गया, और यह देखकर दुख होता है कि इतनी सरल बात से धारणाएं बनाई जा रही हैं। सच्चाई सीधी है, वह मेरी पत्नी है, और हम दोनों के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन सभी को जिन्होंने दया, समर्थन और समझ दिखाई है, धन्यवाद।"
राशिद ने कब की थी पहली शादी?
राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने 2 अगस्त 2025 को उस महिला से शादी की है। जिसे वो अपने साथ एक चैरिटी फाउंडेश कार्यक्रम में ले गए थे। लेकिन एक हकीकत ये भी है कि राशिद खान ने 3 अक्टूबर 2024 को अफगानिस्तान के काबुल में पहली शादी की थी। उस समारोह में उनके तीन भाईयों ने भी शादी की थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी गई थी।
ये हैं राशिद खान की पत्नी जिनसे अब हुई है शादी
कौन है राशिद की हमसफर?
राशिद खान ने अपने पोस्ट में जिस महिला से दूसरी शादी का जिक्र किया है, उनको वो नीदरलैंड में एक चैरिटी कार्यक्रम में ले गए थे और उस समारोह की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। उसमें वो एक खूबसूरत महिला के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, हालांकि उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि दोनों की शादी हो चुकी है, या होने वाली है। फिलहाल ये महिला कौन है इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि वो इंग्लैंड में रहती हैं।
