क्रिकेट

ODI World Cup: वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान टीम का बड़ा फैसला, इस भारतीय दिग्गज को बनाया मेंटर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 2, 2023, 04:56 PM IST

ODI World Cup 2023, Afghanistan Cricket Board: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा। इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दिग्गज अजय जडेजा को बतौर मेंटर अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है।

Image

अजेय जडेजा। (फोटो- Afghanistan Cricket Board Twitter)

Photo : Twitter

ODI World Cup 2023, Afghanistan Cricket Board: वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा। लेकिन इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने सोमवार को अपने मेंटर के नाम का ऐलान किया है। भारतीय टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजय जडेजा को वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का मेंटर नियुक्त किया है। अजय जडेजा को यह जिम्मेदारी सिर्फ वर्ल्ड कप तक के लिए मिली है।

अफगान का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को

वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। दोनों टीमें जीत के साथ अपना शुरुआत करना चाहेगी। इसलिए अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।

जडेजा का कुछ ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे अजय जड़ेजा ने 1992 से 2000 तक भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.18 की औसत से 576 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 4 अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ 96 रन हैं। उन्होंने इस दौरान 196 वनडे मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 6 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने 37.47 की औसत से कुल 5359 रन हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल रहमान।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article