स्पोर्ट्स

Asian Games 2023 Hockey: भारतीय टीम विजयी रथ पर सवार, अब इस टीम को बड़े अंतर से हराया

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 2, 2023, 04:08 PM IST

Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में विजयी रथ पर सवार है। लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई।

Image

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल की। फोटो- Hockey India ज

Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स में दबदबा बरकरार है। टूर्नामेंट में सोमवार को भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर बड़े अंतर से जीत हासिल की। लीग के आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराकर जीत हासिल की। इसी जीत के साथ टीम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टूर्नामेंट में भारत इकलौता देश है, जो विजयी रथ पर सवार है।

भारत के लिए इन्होंने दागे गोल

बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दो खिलाफ ने हैट्रिक गोल दोगे। भारत के कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा, चौथा और 32वें मिनट में गोल दागे। इसी तरह मनदीप सिंह ने 18वें 24वें और 46वें मिनट गोल किए। वहीं अभिषेक ने 41वें और 57वें मिनट में गोल किए, जबकि अमित रोहिदास ने 28वें, ललित उपाध्याय ने 23वें, गुरजंत सिंह ने 56वें मिनट और नीलाकांता शर्मा ने 47वें में गोल किए। वहीं, पूरे मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे।

भारत को इन टीमों के खिलाफ मिली जीत

भारत अभी तक एशियन गेम्स पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेल चुका है और सभी में अजेय है। भारतीय टीम 15 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर बरकरार है। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, लीग मुकाबले में भारत ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 16-1 से, जापान को 4-2 से, पाकिस्तान को 10-2 से और अब बांग्लादेश को 12-0 से शिकस्त दी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article