क्रिकेट

AFG vs WI 2nd T20 Live Score Streaming: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच कब और कहां देखें, लाइव स्कोर

AFG vs WI 2nd T20 Live Score Streaming Online: आज (21 January, Wednesday) वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर अफगानिस्तान 1-0 से आगे हैं। अब दूसरा टी20 मैच कब और कहां होगा, इसका लाइव स्कोर व अन्य जानकारियां यहां देखें।

Image

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2026
  • आज अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच
  • सीरीज में 1-0 से आगे है अफगानिस्तान

AFG vs WI 2nd T20 Live Score Streaming Online: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अब दूसरे टी20 मैच की बारी है। आज के मैच में अफ़ग़ानिस्तान वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ T20I सीरीज जीतने का लक्ष्य रखेगा, जब दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे मैच में भिड़ेंगी। सीरीज के पहले T20 मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने दबदबा बनाया था। उन्होंने शुरुआती विकेट गिरने के बाद उबरकर 180 से ऊपर का स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज़ को चेज़ के दौरान पूरी तरह से नियंत्रण में रखा और मैच आसानी से जीता। अफगानिस्तान टीम की कमान राशिद खान (Rashid Khan) के हाथों में है। जबकि वेस्टइंडीज टी20 टीम की कप्तानी ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं।

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कब और कहां होगा? (AFG vs WI 2nd T20 Date And Venue)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच दूसरा टी20 मैच आज (21 जनवरी 2026, बुधवार) को दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जाएगा।

अफगानिस्तान-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा? (AFG vs WI 2nd T20I Match Timing)

मेजबान अफगानिस्तान और मेहमान वेस्टइंडीज की टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 7:30 बजे होगा।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Afghanistan vs West Indies 2nd T20 Match Live Streaming)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में फैनकोड ऐप और उसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कहां देखें? (AFG vs WI 2nd T20 Match TV Live Telecast In India)

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में कहीं भी टीवी पर प्रसारण नहीं होने जा रहा है। इस मैच की सिर्फ लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड पर देख सकेंगे।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें (Afghanistan and West Indies T20 Squads)

वेस्टइंडीज टी20 टीमः ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रेमन सिमंड्स और शमार स्प्रिंगर।

अफगानिस्तान टी20 टीमः राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, शाहिदुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान और नूर अहमद।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article