AFG Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से थमाई हार, रोमांचक हुई सुपर 4 की रेस
AFG vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप 2025 के 9वें मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें हालांकि अंत में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बाजी मार ली और सुपर 4 की उम्मीदें जिंदा रखी। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स
AFG Vs BAN Asia Cup 2025 Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से थमाई हार, रोमांचक हुई सुपर 4 की रेस
मैच की बात करें तो अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ये सभी साबित हुआ। टीम ने 154 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें तंजीद हसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके बाद गेंदबाजी में भी बांग्लादेश ने दमखम दिखाया और रिशाद हुसैन और मुस्ताफिजुर की विकेटटेकिंग बॉलिंग के चलते अफगानिस्तान की टीम को केवल 146 रनों पर ही रोक दिया और जीत दर्ज कर ली।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान की एशिया कप 2025 में टी20 टीमें (BAN and AFG T20 Squads for Asia Cup 2025)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम(Bangladesh National Cricket team): लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team): राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह ओमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूक।
AFG vs BAN Highlights: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया