क्रिकेट

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज से मैच के दौरान हो गई बड़ी भूल, ICC ने सुनाई सजा

AUS vs SA 1st ODI: द.अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर खेले गए मैच में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल टीम के धाकड़ गेंदबाज एडम जेम्पा से एक बडी भूल हो गई है जिसके चलते आईसीसी ने उन्हे सजा सुना दी है।

Image

एडम जेम्पा (फोटो- ICC)

AUS vs SA 1st ODI: ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जेम्पा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसके लिए जेम्पा को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है। इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार को कैजली स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान हुई। साउथ अफ्रीकी पारी के 37वें ओवर के दौरान जेम्पा ने अपनी गेंद पर मिसफील्ड और ओवरथ्रो के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे स्टंप माइक ने रिकॉर्ड कर लिया। यह बातें प्रसारित हुईं।

जेम्पा को मिली ये सजा

आईसीसी ने बुधवार को बताया कि एडम जेम्पा को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग से संबंधित है।आईसीसी ने बताया, "24 महीनों की अवधि में यह जेम्पा का पहला अपराध था। ऐसे में उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।"आईसीसी के अनुसार इस मामले में आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि जेम्पा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

19 अगस्त को केर्न्स में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 296 रन बनाए।इस टीम के लिए एडन मार्करम ने सर्वाधिक 82 रन जुटाए, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 65 रन की पारी खेली। इनके अलावा मैथ्यू ब्रीत्जके ने टीम के खाते में 57 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि बेन ड्वारशुइस को दो विकेट हाथ लगे। एडम जेम्पा ने 10 ओवरों में 58 रन देकर एक शिकार किया।इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवरों में 198 रन पर सिमट गई। कप्तान मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 88 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। मेहमान टीम की तरफ से केशव महाराज ने पांच शिकार किए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article