क्रिकेट

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे कम पारियों में शतक जड़ने वाले भारतीय

भारत के 23 साल के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने करियर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में करियर का पहला शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

Image

अभिषेक शर्मा (साभार Zimbabwe Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा ने करियर के दूसरे टी20 में जड़ा शतक
  • खेली 47 गेंद में 100 रन की आतिशी पारी
  • बनाए 212.8 के स्ट्राइक रेट से रन, जड़े 8 छक्के

जिंबाब्वे के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने वाले अभिषेक शर्मा ने दूसरे मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। करियर के दूसरे वनडे में छक्के के साथ अपना खाता खोलने वाले अभिषेक शर्मा ने आईपीएल वाले फॉर्म को जारी रखा और 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा और अगली 13 गेंद पर अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक पूरा कर लिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक जड़ने वाले अभिषेक 10वें भारतीय बने। 46 गेंद की शतकीय पारी में अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के जड़े। शतक जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर अभिषेक मसाकाद्जा की गेंद पर छक्का जड़ने की गेंद पर कैच दे बैठे और उनकी पारी का अंत हो गया। अभिषेक 47 गेंद पर 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

एक ओवर में जड़े 28 रन

पारी के 11वें ओवर में डयोन मायर्स को अभिषेक शर्मा ने आड़े हाथ लिया और एक ओवर में तीन चौके और दो छक्के सहित (1WD,2,4,6,4,6,4) कुल 28 रन जड़ दिए। इसी ओवर में छक्के के साथ 33 गेंद में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। लगातार तीन छक्के जड़कर अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंद में पूरा किया। अभिषेक 212. 8 के स्ट्राइक रेट के साथ शतक जड़कर पवेलियन वापस लौटे।

आखिरी 16 गेंद में जड़े 69 रन

एक समय अपनी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा 30 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे थे इसके बाद उन्होंने अगली 16 गेंद में अपना शतक अतिशी बल्लेबाजी (2,4,6,4,6,4,2,1,6,4,1,0,6,6,6) करते हुए जड़ दिया। अभिषेक ने पचास रन के करीब आने के बाद आक्रामक रुख अपना लिया और करियर का पहला शतक दूसरे ही मैच में जड़ने में सफल रहे।

भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था। इसके बाद दूसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। वहीं अभिषेक साझा रूप से केएल राहुल के साथ 46 गेंद में शतक जड़कर तीसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं। केएल राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था। अभिषेक ने भी 46 गेंद में शतक जड़ा है।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अभिषेक शर्मा साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्के जड़े। भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने जड़े हैं। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के जड़े थे। इसके बाद दूसरे पायदान पर काबिज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के ही खिलाफ 9 छक्के अपनी शतक के दौरान जड़े थे। तीसरे पायदान पर काबिज केएल राहुल(बनाम श्रीलंका), सूर्यकुमार यादव( बनाम दक्षिण अफ्रीका), रोहित शर्मा(बनाम अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया) 8-8 छक्के जड़ चुके हैं। इसी सूची में अब अभिषेक के नाम भी दर्ज हो गया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article